MP News: विपिन श्रीवास्तव। मध्य प्रदेश में पुलिस ने एक ऐसा काम किया है, जिसकी जमकर तारीफ हो रही है, भोपाल में पुलिस को पेट्रोलिंग करते वक्त कुछ पैसे मिले थे, जिसे पुलिस ने उसके सही हकदार तक पहुंचा दिया है, इसमें पुलिस को थोड़ी मेहनत भी लगी। लेकिन पुलिस के इस काम की अब जमकर तारीफ हो रही है।
यह था पूरा मामला
मामला भोपाल के पिपलानी थाने से जुड़ा है, पिपलानी थाना पुलिस के आरक्षक नरेंद्र सिंह चौहान और दिव्यांशु द्विवेदी 4 दिसंबर की रात पेट्रोलिंग कर रहे थे, तभी उन्हें पिपलानी पेट्रोल पंप के पास सड़क पर नोटों की एक गड्डी मिली, जिसमें 31 हजार 500 रुपए थे, आम तौर पर इतने पैसे अगर किसी को सड़क पर पड़े हुए मिल जाए तो वह उसे अपने पास ही रख लेता है, लेकिन पुलिस के दोनों आरक्षकों ने ऐसा नहीं किया और इन पैसों को उसके सही हकदार तक पहुंचाने का फैसला किया।
यूपी के बुजुर्ग के गिर गए थे पैसे
दोनों आरक्षकों के सामने मुश्किल यह थी कि यह पैसे किसके हैं और इन्हें कैसे उसके सही हकदार तक पहुंचाया जाए, दोनों पुलिसकर्मियों ने आसपास के लोगों से पूछा, दुकानों के सीसीटीवी चैक कराए, लेकिन नोट किसके गिरे हैं ये पता नहीं चल पाया। इसी बीच पुलिस को पता चला कि 6 अक्टूबर को यूपी से भोपाल के रजत नगर में एक शादी में शामिल होने आए बुजुर्ग श्रीनाथ प्रसाद के पैसे गिर गए थे।
पुलिस के काम से खुश हो गया बुजुर्ग
जानकारी मिलते ही बुजुर्ग को पिपलानी थाने बुलाकर निरीक्षक अजय नायर की मौजूदगी में 31 हजार 500 रुपए लौटाए, जिसे पाकर बुजुर्ग ने पुलिस के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि आमतौर पर पुलिस को लोग अलग नजरिए से देखते हैं, लेकिन आरक्षक नरेंद्र सिंह और आरक्षक दिव्यांशु द्विवेदी ने जो किया वो बताता है कि इंसानियत क्या होती है।
वहीं पुलिसकर्मियों के इस काम पर विभाग के बड़े अधिकारी भी खुश दिखे और उन्होंने दोनों पुलिसकर्मियों के लिए इस के लिए उनकी तारीफ की, दोनों पुलिसकर्मियों का कहना है कि जब उन्होंने इन नोटों को देखा तो लगा ये जिसके भी हैं उसे पैसे लौटाने हैं। जिसके बाद पैसे उनके सही हकदार तक पहुंचा दिए।
संबंधित खबरें
नाहन में तनाव के बाद 29 अक्टूबर तक निषेधाज्ञा लागू
19 mins agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
38 mins agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
44 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
50 mins agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
1 hr agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
2 hrs agoइस एक्सप्रेसवे पर मालगाड़ियों की नो एंट्री, कारों की स्पीड लिमिट भी तय
2 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
3 hrs agoगूगल मैप ने मासूम को परिवार से मिलवाया, सैंकड़ों तस्वीरें देखकर पहचाना गांव
3 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines