इंदौर: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में पुलिस कमिश्नरी लागू होने के बावजूद हत्या और आत्महत्या का दौर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार रात चाकुओं से गोद कर एक युवक की हत्या कर दी गई। युवक जोमैटो में डिलीवरी ब्वॉय का काम करता था रात को 10:00 बजे के बाद डिलीवरी देने जा रहा था। बीच रास्ते में अचानक तीन युवकों ने उसे रोका और पैसे की मांग करने लगे। जब मांग पूरी नहीं हुई तो उसपर चाकूओं से हमला कर दिया गया। जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पैसे नहीं दिए तो मारा चाकू
राजगढ़ के भगोरा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय युवक सुनील वर्मा मेहनत कर अपना पेट भरने के लिए इंदौर आया था मगर उसे क्या पता था कि रोटी के बदले उसे सीने पर चाकू खाना पड़ेगा। दरसअल युवक सुनील वर्मा जोमैटो कंपनी में डिलेवरी बॉय का काम करता था। गुरुवार रात भी सुनील डिलीवरी देने के लिए करोलबाग जा रहा था। इसी बीच रास्ते में तीन बदमाशों ने सुनील को रोककर पैसे मांगे। जब सुनील ने पैसे नहीं दिए तो युवकों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
घायल अवस्था में भी चलाई बाइक, अकेले पहुंचा अस्पताल
युवक को चाकू मारने के बाद आरोपी फरार हो गए। वहीं बड़ी बात यह है कि सुनील घायल अवस्था में खुद ही बाइक चलाकर अरविंदो हॉस्पिटल तक पहुंचा जहा गार्ड की मदद से उसे एडमिट कराया गया। सुनील की हालत बिगड़ने के बाद उसे एमवाय हॉस्पिटल रेफर कर दिया जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
संबंधित खबरें
राजस्थान के दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, नाव पलटने से 4 लोग लापता
4 hrs agoदशहरे पर अनोखा रावण दहन, कहीं जला 'कॉकरोच' तो कहीं ज्ञानेश कुमार का पुतला
5 hrs agoदिल्ली में मिठाई की दुकानों की जांच, कई जगह मिलीं कमियां
6 hrs agoबंगाल में पत्नी का सिर काटकर मंदिर पर रखा, पिता की भी हत्या
7 hrs agoहिरासत बढ़ाने के खिलाफ सौरव दास और आशुतोष रांका ने हाईकोर्ट से लगाई गुहार
8 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
10 hrs agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
10 hrs agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
11 hrs agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
11 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines