अनूपपुर: मध्यप्रदेश में लगातार क्राइम की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है जिसके पुलिस प्रशासन की भी नाक में दम कर दिया है। इसी कड़ी में प्रदेश के अनूपपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। दरअसल जिले के देवहरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पटना कला में मंगलवार सुबह संदिग्ध अवस्था में एक 45 वर्षीय महिला का शव बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है कि ये महिला विधवा थी और अकेले रह रही थी। वहीं फिलहाल इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
लंबे समय से अकेले रह रही थी महिला
मिली जानकारी के अनुसार देवहरा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम पटना कला में 45 वर्षीय विधवा गुड्डी बाई पति गुड्डा अपने घर पर अकेले ही रहती थी। उसके पति की लंबे समय पहले मृत्यु हो गई थी। मंगलवार सुबह उसके घर पर सन्नाटा था जिसे देखकर आस पास के लोग उसके घर पर पहुंचे। जब काफी समय तक महिला के घर का दरवाजा नहीं खोला और कोई आहट नहीं मिली तो पड़ोस में रहने वाले ग्राम पंचायत सरपंच के द्वारा जाकर महिला के घर में आवाज देकर उसे बुलाया गया। घर के भीतर से कोई आवाज नहीं आने पर अनहोनी की आशंका को देखते हुए सरपंच ने दरवाजा खोला।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
सरपंच ने जैसे ही दरवाजा खोला तो उसके होश उड़ गए। दरअसल 45 वर्षीय महिला का शव निर्वस्त्र पड़ा हुआ था। इसे देखकर हर तरफ सनसनी फैल गई। वहीं इस मामले की सूचना मिलते पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि महिला के पति की डेढ़ वर्ष पूर्व मृत्यु हो चुकी है तथा वह अपने घर पर अकेले ही रहती थी। पुलिस इस मामले पर जांच कार्यवाही कर रही है। महिला के शरीर पर कहीं पर भी चोट के निशान पुलिस को नहीं मिले हैं। जिसके बाद पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु की जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 hr agoदिल्ली में आज रात 10 बजे से जंतर-मंतर के 4km के दायरे में बंद रहेगा इंटरनेट
4 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को 'लॉकडाउन'! किन-किन चीजों पर रहेगा बंद का असर?
4 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
5 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
5 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
6 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
6 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
6 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
7 hrs agoJNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines