विदिशा: बचपन से ही माता पिता हमें कहते है कि राह चलते किसी भी व्यक्ति के हाथ से कुछ मत खाओं। लेकिन उनकी समझाइश के बाद भी बच्चे बड़े हो जाते है लेकिन उनकी बात नहीं मानते और कई बार परेशानी में भी फंस जाते हैं। मध्यप्रदेश के विदिशा से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां पर एक राह चलती महिला ने एक युवती को प्रसाद के रुप में जहरीला पदार्थ दे दिया। जिसे खाने के बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। वहीं उसे अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई।
कोचिंग से लौटते समय महिला ने प्रसाद की आड़ में खिलाया जहर
दरअसल ये घटना विदिशा के राजीव कॉलोनी की है जहां पर रहने वाली हर्षिता घर से निकलने के बाद अपनी बहन को खाना देने के साथ कोचिंग गई थी। रास्ते में अचानक एक महिला आई और उसने हर्षिता को प्रसाद के रुप में विष दिया जिसे उसने खा लिया। थोड़ी ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक खराब होने लग गई। धीरे धीरे वह चक्कर खा कर गिर गई और उसे उल्टियां भी होने लगी। लड़की की इस हालत के बाद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को भी सूचना दी।
सूचना मिलते ही पहुंचे परिजन, उपचार के दौरान हुई मौत
हर्षिता के पिता जितेंद्र ने बताया कि कोचिंग से उन्हें फोन आया कि आपकी बेटी को चक्कर आ रहे हैं और वह उल्टी कर रही है उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तब हर्षिता ने अपनी छोटी बहन को बताया कि अस्पताल से कोचिंग जाते वक्त एक महिला उसे मिली थी जिसने उसे खाने को प्रसाद दिया। उसे खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पिता का कहना है कि जिस भी महिला ने इस प्रकार मेरी बेटी को प्रसाद में जहरीला पदार्थ खिलाया है उक्त महिला का पता किया जाना चाहिए ताकि अन्य बेटियों को भी सुरक्षित रखा जा सके। वहीं उपचार के दौरान उसकी बड़ी बेटी की मौत हो गई।
जांच में जुटी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में होगा कारण का खुलासा
वहीं इस मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मेडिकल कॉलेज के सीएमओ डॉ. वैभव जैन ने बताया कि युवती को जब लाया गया था, तब वह गंभीर हालत में थी। आईसीयू में इलाज के दौरान आज उसकी मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट में मौत की सही वजह सामने आएगी। वहीं मामला जहर खुरानी का लग रहा है। पीएम रिपोर्ट में जहर की पुष्टि हो पाएगी। फिलहाल मामला पुलिस इसकी जांच में जुटी है।
संबंधित खबरें
मोबाइल दुकानदार राजकुमार लोहानी ने हरदीप पुरी को दी चुनौती
17 mins agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
59 mins agoपंचकूला स्कूल में बच्ची पर हमला क्यों हुआ? पीड़िता के चाचा ने बताई असली वजह
1 hr agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
3 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
4 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
11 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
12 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
13 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
14 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines