रीवा: मध्यप्रदेश के रीवा से एक शर्मनाक खबर सामने आई है जिसने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं। दरअसल शहर में जेल से बाहर निकले रेप के आरोपी ने एक बार फिर से घिनौनी हरकर कर डाली। कारागार से निकलने के बाद इस रेपिस्ट ने पीड़ित किशोरी को जमकर मारा और उसके साथ दोबारा बलात्कार कर दिया। आरोपी पर इसी किशोरी की शिकायत पर पूर्व में बलात्कार, मारपीट और पॉक्सो एक्ट का मामला कायम हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एक वर्ष पहले किया था दुष्कर्म
दरअसल ये मामला रीवा के शाहपुर का है जहां पर 1 वर्ष पहले आरोपी अनुराग तिवारी ने धमकी देकर किशोरी के साथ दो बार दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। जानकारी के मुताबिक 23 सितंबर 2021 आरोपी ने धमकी देकर किशोरी को खेत में बुलाया, जहां उसके साथ रेप किया। दो दिन बाद फिर किशोरी से मिलने की इच्छा जाहिर की। जब पीड़िता ने मना किया तो घर आने की धमकी देने लगा, जिसके बाद वह एक बार फिर उससे मिली। इस मुलाकात में भी उसने किशोरी के साथ मारपीट की और उसके साथ बलात्कार किया।
जमानत पर हुआ रिहा और फिर किया दुष्कर्म
इस मामले में पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था और वह पिछले एक साल से जेल में बंद था। जैसे ही वह कुछ दिनों पहले जमानत पर रिहा हुआ तो उसने एक बार फिर से किशोरी को अगवा कर लिया और मंदिर के पीछे ले गया, जहां उसके साथ मारपीट की और बलात्कार कर जान से मरने की धमकी दी। वहीं इस मामले में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसे जेल भी भेज दिया है।
संबंधित खबरें
HC के निर्देश के बावजूद BMC ने दोबारा शेयर नहीं किया दीया मिर्जा का VIDEO
2 hrs ago'प्रदूषण रोकने के लिए नियम लागू करें', बॉम्बे HC ने BMC को फटकारा
2 hrs ago2 करोड़ मुआवजा और सरकारी नौकरी... झोटा के अंतिम संस्कार पर बनी सहमति
2 hrs agoक्या दिवाली से पहले बद से बदतर होगी दिल्ली-NCR की हवा? GRAP-3 की आशंका
3 hrs agoपश्चिम बंगाल में दो जगहों पर छापेमारी में 2.42 करोड़ रुपये बरामद
4 hrs agoअखिलेश यादव के खिलाफ मुकदमा दायर, हादसे में मुआवजा नहीं देने का आरोप
4 hrs agoशरद पवार को आया PM मोदी का फोन, क्या पाला बदलेंगी सुप्रिया सुले?
5 hrs agoस्कूल में बेहोश होकर गिरने से छात्रा की मौत, कार्डियक अरेस्ट बना कारण
6 hrs agoबिहार में सड़क हादसे के घायलों को मिलेगा मुफ्त इलाज
8 hrs agoबिहार में 2030 तक विकास लक्ष्य पाने की तैयारी तेज
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines