भोपाल: मध्यप्रदेश में 4 साल से भी ज्यादा समय से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहें शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल उनका ये इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शुक्रवार रात को एक बड़ी घोषणा करते हुए ये ऐलान किया है कि अगले महीने राज्य के 18000 शिक्षकों को उनका नियुक्ति पत्र दे दिया जाएगा। इस कार्यक्रम का आयोजन राजधानी भोपाल के जंबूरी मैदान में किया जाएगा।
सीएम शिवराज देंगे नियुक्ति पत्र और प्रशिक्षण
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के शिक्षकों को खुशखबरी देते हुए शुक्रवार रात को ट्विटर के माध्यम से एक कार्यक्रम की घोषणा की। सीएम ने ट्विट में लिखा कि ‘मैं 4 सितंबर 2022 को मध्यप्रदेश के चयनित 18 हजार शिक्षकों को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित विशाल कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान करूंगा।’
सीएम के ट्विट के मुताबिक 4 सितंबर को इस विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में सीएम नियुक्ति पत्र देने के साथ साथ शिक्षकों को प्रशिक्षण भी देंगे। यहां पर सभी चयनित शिक्षकों के लिए एक दिवसीय शिविर का भी आयोजन किया जाएगा।
2018-19 में हुआ था भर्ती परीक्षा का आयोजन
बता दें कि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा 2018 में शिक्षकों के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई थी। इसके लिए 2019 में परीक्षा का आयोजन किया गया था वहीं परीक्षा के बाद ही इसका परिणाम भी जारी कर दिया गया था। इस परीक्षा के रिजल्ट में 18000 शिक्षकों का चयन किया गया था जिन्हें लंबे समय से अपने नियुक्ति पत्र का इंतजार था। चयनित अभ्यर्थियों द्वारा इसके लिए सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक भी लगातार प्रदर्शन किया जा रहा था।
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
13 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
15 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines