भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार द्वारा लगातार प्रदेश के फर्जी और नियम ना मानने वाले कॉलेजों की मान्यता रद्द की जा रही है। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश नर्सेज रजिस्ट्रेशन काउंसिल भोपाल ने प्रदेश के 93 नर्सिंग कॉलेज की शैक्षणिक सत्र 2021-22 की मान्यता तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दी है। मान्यता बीच सत्र में ही रद्द करने से कई छात्रों के भविष्य अंधेरे में पड़ गया है। वहीं इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी सरकार को घेरा है।
इस वजह से रद्द की गई मान्यता
दरअसल वर्ष 2020-21 में मान्यता प्राप्त इन नर्सिंग कॉलेज को अकादमी भवन, छात्रावास, लैब, उपकरण, संबंध अस्पताल के आवश्यक दस्तावेज और वर्तमान समय के फोटो 10 मई 2022 तक उपलब्ध कराने कहा गया था। हालांकि इन कॉलेज ने चाहे गए दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए है, जिसके बाद इन्हें कई बार नोटिस भी दिए गए जिनका जवाब ना मिलने पर ये सख़्त कदम उठाया गया है।
अभी पढ़ें – दिल्ली में सियासी घमासान के बीच विधानसभा का विशेष सत्र आज
व्यापम के बाद अब नर्सिंग घोटाला जोर पकड़ रहा है – कमलनाथ
इधर नर्सिंग कॉलेज की मान्यता रद्द होने के मामले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि- प्रदेश में व्यापम घोटाले के बाद अब नर्सिंग कॉलेज घोटाला जोर पकड़ रहा है। बड़े पैमाने पर ऐसे नर्सिंग कॉलेज सामने आए हैं जो सिर्फ पंजीकृत हैं और जमीन पर सही मामले में कहीं चल ही नहीं रहे हैं।
उन्होंने आगे सरकार से मांग करते हुए ये भी कहा कि ‘व्यापम घोटाले में हजारों मेडिकल छात्रों का जीवन बर्बाद करने के बाद शिवराज सरकार अब प्रदेश के हजारों नर्सिंग छात्रों का जीवन भी बर्बाद करना चाहती है।मैं मुख्यमंत्री से मांग करता हूं कि इस पूरे मामले को बेहद गंभीरता से लें। उन्होंने ये भी कहा कि’ व्यापम की तरह छात्रों को ही दोषी बनाने के बजाए,उन बड़ी मछलियों को कानून के दायरे में लाया जाए जो घोटाले के असली सूत्रधार हैं।’
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
3 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
4 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
6 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
6 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
7 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
8 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
8 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
9 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
9 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines