MP News: मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला था, जिसके बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जल्द ही एक बड़ा अभियान चलाने जा रही है, भारत जोड़ो यात्रा के पूरा होने के बाद कांग्रेस यह अभियान चलाएगी। खास बात यह है कि इस अभियान के के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी भी मध्य प्रदेश आएंगी। जिससे कांग्रेस ने अभियान की तैयारियां तेज कर दी हैं।
‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’
भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में ‘हाथ से हाथ जोड़ो अभियान’ चलाएगी, कांग्रेस 26 जनवरी 2023 से यह अभियान शुरू करेगी, इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रियंका गांधी भोपाल और रायपुर आएंगी, जिसके बाद अभियान की शुरुआत की जाएगी, बता दें कि 2023 में मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा का चुनाव होना है, ऐसे में कांग्रेस के लिए यह अभियान अहम माना जा रहा है।
दो महीने तक चलेगा हाथ जोड़ो अभियान
कांग्रेस ने बताया कि ‘हाथ से हाथ जोडो अभियान’ दो महीने तक चलेगा, कांग्रेस
देश के ग्राम पंचायत और मतदान केंद्रों पर यह अभियान चलाएगी, जिसको तीन स्तर पर चलाया जाएगा, पहला गांव, फिर ब्लॉक और जिला स्तर के साथ-साथ राज्य स्तर पर भी अभियान चलेगा, जिसमें नेता कार्यकर्ताओं और इंफ्यूलेंसर का सम्मेलन भी होगा।
प्रियंका गांधी करेंगी महिला मार्च
कांग्रेस नेताओं ने बताया कि ‘अभियान की शुरुआत प्रियंका गांधी करेंगी, ऐसे में हर राज्य की राजधानी में प्रियंका गांधी महिला मार्च करेंगी, इसके लिए राहुल गांधी राजधानी भोपाल और रायपुर जाएंगी, खास बात यह है कि अभियान के समापन के साथ ही कांग्रेस 2023 में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए महिला घोषणापत्र का विमोचन भी कर देंगी। क्योंकि कांग्रेस पहले ही ऐलान कर चुकी है, इस बार चुनाव के 6 महीने पहले ही घोषणा पत्र जारी कर दिया जाएगा।
बीजेपी ने साधा निशाना
वहीं कांग्रेस के इस अभियान पर बीजेपी ने निशाना साधना भी शुरू कर दिया है, बीजेपी नेता नरेंद्र सलूजा ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि भला यह भी कोई अभियान चलाने की चीज है क्या…? जनता के बीच रहने वालों को तो रोज ही जनता रूपी भगवान के हाथ जोड़ना चाहिए, लेकिन कांग्रेस के लिए तो ये भी अभियान के रूप में है और वो भी 26 जनवरी से सिर्फ 2 माह के लिए, उसके पहले नहीं , उसके बाद नहीं ? 2023 के लिहाज से कांग्रेस का यह अभियान अहम माना जा रहा है। यही वजह है कि बीजेपी और कांग्रेस लगातार एक दूसरे पर निशाना भी साध रहे हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली मेट्रो पर बड़ा अपडेट, अब 57 नहीं 45 स्टेशन बंद; कर सकेंगे इंटरचेंज
2 hrs agoदिल्ली में 10 अक्टूबर को इन रास्तों पर जाने से बचें, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
3 hrs agoजंतर-मंतर इलाके में बंद रहेगा इंटरनेट, एयरटेल-Jio और MTNL को दिए निर्देश
5 hrs agoदिल्ली में सख्त पाबंदी! स्कूल से लेकर मेट्रो और इंटरनेट तक, क्या-क्या बंद?
5 hrs agoमध्य प्रदेश में 27% OBC आरक्षण को झटका, 14% रिजर्वेशन ही रहेगा लागू
6 hrs agoCJP प्रदर्शन के चलते दिल्ली में अलर्ट! CP में कल दुकानें-रेस्टोरेंट बंद
7 hrs agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
7 hrs agoअनुमति नहीं मिलने पर भी जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी CJP, दीपके का ऐलान
7 hrs agoदिल्ली में कल स्कूलों में चलेंगी ऑनलाइन क्लास, कॉलेजों में परीक्षा स्थगित
8 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines