MP News: मध्य प्रदेश एक तरफ टाइगर स्टेट बना हुआ है तो दूसरी तरफ प्रदेश में टाइगरों की मौतों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं, पन्ना टाइगर रिजर्व से एक युवा की मौत का मामला सामने आया है, विक्रमपुर गांव के पास एक बाघ फांसी के फंदे पर लटका मिला है, जिससे इस मामले में शिकार की बात सामने आ रही है। वहीं बाघों की मौत के मामले में NTCA की रिपोर्ट में एक बड़ा खुलासा हुआ है।
1 साल में 32 टाइगरों की मौत
मध्य प्रदेश में पिछले एक साल के दौरान 32 टाइगरों की मौत हुई है, NTCA की रिपोर्ट में यह बड़ा खुलासा हुआ है। इन आंकड़ों को लेकर बताया गया है कि टाइगरों की मौत के मामले में टाइगर स्टेट ही सबसे आगे हैं, यानि पिछले एक साल में सबसे ज्यादा टाइगरों की मौत मध्य प्रदेश में हुई हैं।
NTCA की रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले एक साल के दौरान पूरे भारत में 99 टाइगरों की मौत हुई हैं, जिनमें सबसे ज्यादा 32 मौतें मध्य प्रदेश में दर्ज की गई हैं, मध्य प्रदेश में नवंबर के महीने तक 31 बाघों की मौत हुई थी, जबकि आज पन्ना टाइगर रिजर्व में मिले बाघ के शव के बाद यह आंकड़ा 32 पहुंच गया। पहली मौत मादा टाइगर की 8 जनवरी 2022 को बांधगढ़ में हुई थी।
10 साल में 270 टाइगरों की मौत
मध्य प्रदेश में टाइगरों की सुरक्षा की बात कही जाती है, लेकिन प्रदेश में बाघों की कितनी सुरक्षा होती है, NTCA के आंकड़े इसकी पोल खोलते हुए नजर आ रहे हैं, मध्य प्रदेश में पिछले 10 सालों में जुलाई 2022 से अब तक 270 टाइगरों की मौत हो चुकी है। इनमें भी सबसे ज्यादा 66 टाइगरों की मौत बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में दर्ज की गई हैं। ऐसे में बाघों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बता दें कि पिछले साल ही दोबारा से मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट का दर्जा मिला था, लेकिन टाइगरों की मौत के मामले में भी मध्य प्रदेश सबसे आगे है।
पन्ना टाइगर रिजर्व में मिला बाघ का शव
दरअसल, आज सुबह-सुबह पन्ना टाइगर रिजर्व के तहत आने वाले विक्रमपुर गांव के पास एक बाघ का शव मिला है, बाघ फांसी के फंदे पर एक पेड़ से लटका हुआ था, मामला सामने आने के बाद वन विभाग ने बाघ के शव का पोस्टमार्टम करने के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। बताया जा रहा है कि बाघ का शिकार हुआ है। ऐसे में वन विभाग के सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
4 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
6 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
7 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
7 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
8 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
8 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
8 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
10 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines