ratlam sadak hadsa: मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में कई लोगों की हालत गंभीर है, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा इतना भीषण था कि सड़क पर लोग यहां वहां पड़े नजर आए। फिलहाल घायलों का इलाज जारी है।
बेकाबू ट्रक ने लोगों को कुचला
घटना रतलाम से 30 किलोमीटर दूर रतलाम-लेबड़ फोरलेन की बताई जा रही है, सातरुंडा गांव के पास चौराहे पर यह हादसा हुआ है, बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक का टॉयर अचानक से फट गया, जिससे ट्रक बेकाबू हो गया और पैदल सड़क पार कर रहे महिला पुरुषों को ट्रक ने कुचल दिया, इसके अलावा ट्रक की टक्कर बाइक सवारों से भी हो गई, घटना में 15 से 20 लोग घायल भी हुए हैं, जिनमें 5 से ज्यादा लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन और पुलिस को दी, जिसके बाद मौके पर एम्बुलेंस पहुंची और घायलों को इलाज के लिए रतलाम जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है ये सभी लोग सड़क पार कर रहे थे, लेकिन अचानक से ट्रक आ गया।
भीषण था सड़क हादसा
सड़क हादसा कितना भीषण था इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतकों के शवों का ढेर लग गया, घायलों और मृतकों में महिला पुरुष दोनों है, घटना के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया, फिलहाल पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर हालत संभाल रहे हैं। घायलों का इलाज रतलाम जिला अस्पताल में चल रहा है।
संबंधित खबरें
प्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
44 mins agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
58 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 hr agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
5 hrs agoपंजाब में AAP को बड़ा झटका, 2 विधायकों ने दिया इस्तीफा और छोड़ी पार्टी
6 hrs ago'मुसलमान होने की सजा मिल रही', गिरफ्तारी पर छलका आजम खान का दर्द
8 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
10 hrs agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
10 hrs ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
11 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines