ग्वालियर: मध्यप्रदेश में आज बड़े ही धूमधाम से कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है और हर तरफ विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। एक तरफ जहां लोग मंदिरों में जाकर इस त्यौहार को मना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जेल में जाकर इस त्यौहार को मनाया है। शुक्रवार सुबह गृहमंत्री ग्वालियर स्थित सेंट्रल जेल पहुंचे और वहां पर कैदियों से मुलाकात कर उन्हें मिठाई बांटी। मंत्री ने यहां पर कैदियों के हित में कई घोषणाएं भी की।
कैदियों की एक महीने की सज़ा माफ करने समेत किए ये ऐलान
शुक्रवार सुबह जन्माष्टमी के मौके पर ग्वालियर स्थित सेंट्रल जेल पहुंचे गृहमंत्री ने पहले कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया। इसमें जेल के कैदियों ने कृष्ण जन्म का नाटक मंचन किया। इसके साथ ही कृष्ण जन्म पर हर्ष गीतों पर नाच गाना भी किया। गृहमंत्री ने इसके बाद मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि हर बार मैं जेल में ही कृष्ण जन्माष्टमी मानाता हूं। पिछली बार भोपाल में मनाई थी, अब ग्वालियर में मनाई है। उन्होंने जेल में कैदियों की एक माह की सजा माफ की है साथ ही जेल में एंबुलेंस, डबल स्टोरी बिल्डिंग की भी घोषणा की है।
अमित शाह के दौरे का है इंतजार
गृहमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए अमित शाह के दौरे को लेकर भी चर्चा की और कहा कि भोपाल शहर पलक पावडे बिछा कर उनका इंतजार कर रहा है। ऐसा व्यक्ति जिसने कश्मीर को आजाद किया, 370 हटाई, CAA को लाया, लद्दाख को आजाद कराया, अमित शाह जी के साथ कई कीर्तिमान जुड़े हुए हैं।
संबंधित खबरें
पंजाब में AAP को लगा तीसरा झटका, अमृतसर नॉर्थ से विधायक का इस्तीफा
50 mins agoMP में अवैध शराब तस्करों का आतंक, ट्रक से कुचलकर की थाना इंचार्ज की हत्या
59 mins agoUP Special TET Admit Card 2026 जारी, ऐसे करें डाउनलोड, देखें एग्जाम शिफ्ट
1 hr agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
1 hr agoUP के कुशीनगर में भीषण सड़क हादसा, कार-ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत
1 hr agoपीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन; 2 अधिकारी सस्पेंड, FIR भी होगी
1 hr agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
3 hrs agoसीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
10 hrs agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
11 hrs agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines