भोपाल: मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत एक बार फिर से खराब हो गई है। शनिवार देर रात को अचानक तकलीफ होने के बाद उन्हें भोपाल स्थित एम्स में भर्ती कराया गया। राज्यपाल को फिलहाल ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत नाजुक है। एम्स द्वारा रविवार सुबह जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक उन्हें लंग इंफेक्शन हो गया है और उनका उपचार लगातार जारी है।
101 डिग्री बुखार और खांसी के बाद कराया गया भर्ती
राज्यपाल मंगू भाई को पिछले 2-3 दिनों से बुखार और जुकाम बना हुआ था। इससे सांस लेने में भी तकलीफ हो रही थी। शनिवार रात हालत ज्यादा खराब होने पर उन्हें एम्स भोपाल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों के मुताबिक भर्ती होने के वक्त राज्यपाल पटेल को बुखार था। उनका बॉडी टेम्प्रेचर 101 डिग्री फॉरेनहाइट दर्ज किया गया. ह्रदय गति 94 प्रति मिनट और ऑक्सीजन लेवल 93 प्रतिशत दर्ज की गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत ऑक्सीजन सपोर्ट दिया और जांच कर इलाज शुरु किया।
सीएम शिवराज ने की मुलाकात
राज्यपाल मंगूभाई पटेल की तबीयत खराब होने की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शनिवार देर रात उनसे मिलने पहुंचे। सीएम ने एम्स दिल्ली पहुंचकर राज्यपाल से मुलाकात की और उनके जल्द से जल्द सुधार की दुआएं की। सीएम ने यहां पर एम्स के डॉक्टर से भी मुलाकात की और राज्यपाल का इलाज अच्छे से करने की हिदायत दी।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
5 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
6 hrs agoमुख्यमंत्री सैनी ने किया सूरजकुंड दिवाली मेले का उद्घाटन, स्वदेशी पर जोर
6 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
7 hrs agoहरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार ने मानी सभी मांगे
9 hrs agoबिहार के सिवान में पटाखे बनाते वक्त घर में ब्लास्ट, 5 की मौत, SHO सस्पेंड
10 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
11 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
12 hrs agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
13 hrs agoमध्य प्रदेश में नशे के खिलाफ 3 साल का अभियान, 18 ड्रग लैब ध्वस्त
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines