MP News: विपिन श्रीवास्तव। दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी के चीन पर दिए गए बयान का समर्थन किया है, उन्होंने बीजेपी पर भी जमकर निशाना साधा, दिग्विजय सिंह का कहना है की जब मनमोहन सिंह पीएम थे, तब बीजेपी लगातार कांग्रेस पर निशाना साधती थी।
दिग्विजय सिंह ने कही यह बात
राहुल गांधी के चीन बॉर्डर पर दिए बयान पर बोले दिग्विजय सिंह मध्य प्रदेश के सागर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह से जब पत्रकारों ने पूछा कि, राहुल गांधी जी का कहना है कि चीनी सैनिक सेना को पीट रहे हैं, क्या यह सेना के मनोबल गिराने की बात नहीं है। जिसके जवाब में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘राहुल गांधी ने यह कहा है कि, नरेंद्र मोदी जी चीन की सेना और चीन की सरकार से क्यों डरते हैं, जब वह प्रधानमंत्री नहीं थे तो कहते थे डॉ मनमोहन सिंह जी आप लाल आंख क्यों नहीं दिखाते, अब चीन को लाल आंखें कहां है मोदी जी आपकी।’
चीन की सेना हमारी धरती तक आ गई
दिग्विजय सिंह ने कहा कि ‘जब चीन की सेनाओं ने भारत की सीमा में घुसकर जमीन पर कब्जा किया तब मोदी जी ने कहा चीन की सेना हमारी धरती पर आ गई है, आधिकारिक रूप से, चीफ ऑफ आर्मी स्टॉप डिफेंस स्टाफ ने कहा चीन की सेना हमारी धरती पर आ रही है, चीन का एक्सपोर्ट दुगना हो गया है, चीनी माल यहां पर आ रहा है यहां की अर्थव्यवस्था बिगड़ रहा है, चीन का व्यापार हमारे यहां बढ़ रहा है हमारा एक्सपोर्ट वहां नहीं जा रहा है’ बता दें कि कल राहुल गांधी ने चीन के मुद्दे पर बीजेपी पर निशाना साधा था।
दरअसल, कल राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्र सरकार पर निशाना साधा था, उनका कहना है कि ‘चीन भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने की तैयारी कर रहा है, चीन हमारे खिलाफ युद्ध की तैयारी कर रहा है, लेकिन हमारी सरकार इस बात को स्वीकार करने को तैयार नहीं है, वो सच्चाई छिपा रही है।’ राहुल के इसी बयान पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है, जिससे यह मुद्दा गर्माता जा रहा है।
संबंधित खबरें
UP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
6 mins agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
43 mins agoओडिशा में मां की हत्या कर शव सीमेंट के बॉक्स में छिपाया, आरोपी गिरफ्तार
52 mins agoदिल्ली के कई इलाकों में 21 अक्टूबर को रहेगा घंटों पावर कट, चेक करें एरिया
2 hrs ago11 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलने नहीं गए तो हमलावरों ने बदला प्लान?
4 hrs agoदिल्ली में सीएम रेखा गुप्ता ने किया गोयला डेयरी बायोगैस प्लांट का उद्घाटन
5 hrs agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
5 hrs agoराम मंदिर चंदा चोरी पर अमन अरोड़ा ने सख्त कार्रवाई की मांग की
5 hrs agoएक ही सर्टिफिकेट पर 10 शिक्षकों को मिली नौकरी? HC ने STF को सौंपी जांच
6 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक और गिरफ्तारी, अनिल पंडित से मिलवाए थे शूटर्स
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines