MP News: मध्य प्रदेश में डेंगू का प्रकोप लगातार जारी है, राजधानी भोपाल में डेंगू के सबसे ज्यादा मरीज है, डेंगू के प्रकोप का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले 10 के अंदर भोपाल में डेंगू से तीन लोगों की मौत हो चुकी है, लेकिन लापरवाही की हद देखिए मलेरिया विभाग शहर में डेंगू के खतरे को मानने को तैयार ही नजर नहीं आ रहा है। भोपाल में डेंगू के मरीजों का आंकड़ा 700 के पार हो चुका है, जिससे अब चिंता बढ़ने लगी है।
10 दिन में 3 मरीजों की मौत
भोपाल में डेंगू का आलम यह है कि पिछले 10 दिनों के अंदर तीन मरीजों की मौत हो चुकी है, शुक्रवार की रात बैरागढ़ क्षेत्र में रहने वाले दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि शनिवार की देर रात भोपाल के निजी अस्पताल में 15 साल की एक बच्चे की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि इन तीनों मरीजों के परिजनों ने स्थानीय लेवल पर इलाज करवाया था, लेकिन इलाज से कोई आराम नहीं मिलने पर उनकी मौत हो गई।
भोपाल के कोलार क्षेत्र में रहने वाले 15 साल के एक बच्चे जिसका नाम युवराज था, उसे तेज बुखार आ रहा था, परिजनों ने जब डॉक्टर को चेक कराया तो उसे डेंगू की शिकायत बताई गई, परिजनों ने स्थानीय स्तर पर इलाज कराया, लेकिन बच्चे को आराम नहीं मिला, चार दिन पहले बच्चा अचानक से बेहोश हो गया, जिसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, धीरे-धीरे उसकी हालत बिगड़ती गई और डॉक्टरों ने उसे वेंटिलेटर पर शिफ्ट कर दिया, लेकिन शनिवार की देर रात अचानक से उसकी मौत हो गई।
भोपाल में 700 से ज्यादा मरीज
अकेले राजधानी भोपाल में 700 से ज्यादा डेंगू के मरीज हैं, यह तो सरकारी आंकड़ा है, जबकि मरीजों की संख्या इससे कही ज्यादा हो सकती है, ऐसे में सवाल उठता है कि शहर में डेंगू को लेकर इतनी लापरवाही क्यों बरती जा रही है। डेंगू के मरीजों का पूरे प्रदेश में आंकड़ा 1000 हजार के पार है, भोपाल के अलावा सबसे ज्यादा मरीज ग्वालियर में हैं, लगातार बढ़ रहे डेंगू के मरीजों से प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग पर भी सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं।
मंत्री बोले-पूरी व्यवस्था
वहीं डेंगू के बढ़ते मरीजों पर प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का कहना है कि डेंगू की रोकथाम के लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है, रोकथाम जनजागरण और इलाज के लिए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं, किसी भी जगह पानी जमा न हो इसको लेकर भी ध्यान दिया जा रहा है, स्वास्थ्य विभाग नगरीय प्रशासन और ग्रामीण विकास विभाग इसको लेकर काम कर रहा है, इसके अलावा सभी मरीजों को समय पर पूरा इलाज मिले इसके भी निर्देश दिए गए हैं। लार्वा डेवलप न हो इसको लेकर भी सतत् निगरानी रखी जा रही है। हालांकि मंत्री कुछ भी कहे लेकिन जिस तेजी से प्रदेश में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, उससे सवाल उठना लाजमी है।
संबंधित खबरें
'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
3 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
4 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
5 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
5 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
6 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
6 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
6 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
7 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
8 hrs agoडिजिटल वॉलेट ऐप में फंसे 15 लाख यूजर्स, 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines