अनूपपुर: इश्क, प्यार और मोहब्बत इंसान को किस कदर हैवान बना देती है इसका उदाहरण मध्यप्रदेश के अनूपपूर से सामने आया है। दरअसल जिले के भालूमाडा थाना अंतर्गत जमुना में फूंफा के प्रेम में अंधी एक बेटी अपनी ही मां की जान की दुश्मन बन गई और अपने प्रेमी के साथ मिलकर उनकी हत्या करवा दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर दिया है।
जंगल में मिली लाश, पुलिस ने दर्ज किया केस
दरअसल घटना भालूमाडा थाना अंतर्गत जमुना क्षेत्र का है जहां पर एक धेड़ महिला मंजू विश्वकर्मा 20 अगस्त से लापता थी, जिसकी शिकायत उसकी बेटी ने थाने में की थी। बेटी की शिकायत पर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी, तभी दूसरे दिन कुशियार के जंगल में मंजू विश्वकर्मा की लाश मिली। पुलिस ने प्रथम दृष्टिया पाया की महिला की हत्या गला रेतकर की गई है, जिसके बाद पुलिस ने उसकी बेटी से पूछताछ शुरू कर दी।
पूछताछ में खुला राज, ऐसे उतारा महिला को मौत के घाट
पुलिस द्वारा सख्ती से पूछे जाने पर बेटी ने सारा राज़ खोल दिया। पुलिस के मुताबिक मृतिका की बेटी व उसके फूफा ने मिलकर अपनी ही मां की हत्या की वारदात को अंजाम दे डाला , दरअसल बेटी और उसके फूफा के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था,जिसे लेकर मृतिका को एतराज था और इन्हीं दोनों ने मिलकर मृतिका को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों झाड़ फूक के नाम पर मां को जंगल ले गए ,जहां उसका गला रेत कर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
1 hr agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
2 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
2 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
4 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
4 hrs agoधारावी के लोगों को मिलेंगे 10,432 नए घर, अदाणी ग्रुप ने किया भूमिपूजन
5 hrs agoअदाणी कच्छ कॉपर से कार्बन एमिशन होगा कम, 115 MW रिन्यूएबल एनर्जी का प्लान
6 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
6 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
6 hrs agoहिमाचल में फिर बदलेगा मौसम, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines