MP News: मध्य प्रदेश में होने वाले 2023 विधानसभा चुनाव में भले ही अभी एक साल का वक्त बाकि है, लेकिन बीजेपी के मंत्री और विधायक अभी से चुनाव की तैयारियों में जुटते नजर आ रहे हैं। जिसकी एक झलक मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में होने वाले भागवत कथा आयोजनों में भी देखने को मिल सकती है। क्योंकि इस वक्त शिवराज सरकार के कई कद्दावर मंत्री अपने क्षेत्रों में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन करवा रहे हैं, जिसे 2023 में होने वाले चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
कद्दावर मंत्री चले कथाओं की ओर
दरअसल, शिवराज सरकार के कई मंत्रियों के विधानसभा क्षेत्र में भागवत कथाओं का आयोजन किया जा रहा है, देश के अलग-अलग कथावाचक भागवत करेंगे। धार्मिक आयोजनों में लोगों की भारी भीड़ जुटती है, ऐसे में इन आयोजनों को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है, क्योंकि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी सभी विधायकों और मंत्रियों को अपने-अपने क्षेत्र में फोकस करने की बात कही थी। ऐसे में मंत्रियों के साथ-साथ विधायक भी कथाओं पर ध्यान लगाते नजर आ रहे हैं।
मंत्री गोपाल भार्गव करा रहे भागवत कथा
शिवराज सरकार में सीनियर मंत्री गोपाल भार्गव रहली विधानसभा क्षेत्र में बड़ी भागवत कथा का आयोजन करवाने जा रहे हैं, गोपाल भार्गव के गृहनगर गढ़ाकोटा में होने वाले इस आयोजन में 37 धर्म गुरुओं को बुलाया गया हैं, जबकि 5 हजार महिलाओं के साथ भागवत कथा के आयोजन के लिए कलश यात्रा निकाली गई, गोपाल भार्गव के विधानसभा क्षेत्र में 5 से 12 दिसंबर तक कथा का आयोजन होगा। बता दें कि गोपाल भार्गव विधानसभा में सबसे सीनियर विधायक हैं और लगातार 8 विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं।
भूपेंद्र सिंह भी करा रहे कथा का आयोजन
शिवराज सरकार में कद्दावर मंत्री भूपेंद्र सिंह भी अपने विधानसभा क्षेत्र खुरई में भागवत कथा का आयोजन करा रहे हैं, बताया जा रहा है कि यह खुरई विधानसभा क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कथा है, खुरई में प्रसिद्ध संत कमल किशोर नागर भागवत कथा करेंगे, जो 9 से 15 दिसंबर तक चलेगी।
कृषि मंत्री के क्षेत्र में भी भागवत कथा
शिवराज सरकार के एक और मंत्री कमल पटेल भी अपने विधानसभा क्षेत्र में भगावत कथा का आयोजन करवा रहे हैं, जहां हरदा में देश की प्रसिद्ध कथावाचक जया किशोरी भागवत कथा सुनाएंगी, जिसे हरदा में अब तक की सबसे बड़ी भागवत कथा के तौर पर देखा जा रहा है, यह आयोजन 7 से 13 दिसंबर तक चलेगा, जहां कथा के आखरी दिन सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन भी होगा। इसके अलावा अशोकनगर से बीजेपी विधायक जजपाल सिंह जज्जी भी कथा का आयोजन करवा रहे हैं, जिसमें शिवराज सरकार के कई मंत्री भी शामिल हुए थे।
पहले भी हो चुके हैं कई बडे़ आयोजन
यह कोई पहला मौका नहीं है जब प्रदेश में एक साथ इतने बड़े पैमाने पर धार्मिक आयोजन हो रहे हैं, इससे पहले भी कई मंत्री और विधायक धार्मिक आयोजन करवा चुके हैं। गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा, बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत भी अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में बड़े धार्मिक आयोजन करवा चुके हैं। जबकि आने वाले वक्त में बीजेपी-कांग्रेस के कई विधायकों के क्षेत्र में भी कथाओं की तैयारी चल रही है।
2023 में होने वाले चुनाव से जोड़कर देखे जा रहे हैं आयोजन
राजनीतिक जानकार मंत्रियों और विधायकों के क्षेत्र में होने वाले इन आयोजनों को 2023 में होने वाले विधानसभा चुनावों से जोड़कर देख रहे हैं, क्योंकि इस तरह के आयोजन में बड़े पैमाने पर लोगों की भीड़ जुटती है, ऐसे में चुनावी साल में मतदाताओं को अपने साथ जोड़ा जा सकता है। हालांकि इन आयोजनों का चुनाव में कितना फायदा मिलेगा यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन इतना जरूर है कि नेताओं ने चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
संबंधित खबरें
20 हजार की रिश्वत लेते WBSEDCL का अधिकारी गिरफ्तार, ACB ने पकड़ा
7 hrs agoदोस्त का कत्ल कर सो नहीं पाया, 20 दिनों तक सपने में दिखा; फिर कबूला जुर्म
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
7 hrs agoपश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
8 hrs agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
8 hrs agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
8 hrs agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
11 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines