MP News: विपिन श्रीवास्तव/भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इन दिनों एक्शन में नजर आ रहे हैं, सीएम शिवराज आज बिना किसी तय कार्यक्रम के एक जिले के औचक निरीक्षण पर पहुंचे और काम में लापरवाही पाए जाने पर तीन बड़े अधिकारियों को मौके पर ही सस्पेंड कर दिया। बताया जा रहा है कि इन तीनों अधिकारियों के कामों में गड़बड़ी करने की जानकारी मुख्यमंत्री को मिली थी। सीएम शिवराज के अचानक हुए इस दौरे से प्रदेश के प्रशासनिक अमले में हड़कंप की स्थिति है।
सीएम शिवराज बिल्कुल अभिनेता अनिल कपूर की फिल्म नायक के अंदाज में औचक निरीक्षण करने पहुंचे, मुख्यमंत्री के दौरे की खबर जिले के किसी भी अधिकारी को नहीं थी, उन्होंने अचानक इस तरह से डिंडोरी जिले में एंट्री करके पूरे अधिकारियों को हैरान कर दिया।
डिंडोरी जिले के दौरे पर पहुंचे सीएम शिवराज
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अचानक डिंडोरी जिले का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, जहां सीएम ने EE वीजीएस सांडिया, SE एसके चौधरी, बेलगांव के SDO एमके रोहतास को मौके पर ही निलंबित कर दिया। बता दें कि पिछले 72 घंटों के दौरान मध्य प्रदेश में 3 जिलों के 8 बड़े अफसर नप चुके हैं, जिससे प्रदेश के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दूसरे अधिकारियों की भी जमकर क्लास ली।
गोपनीय रखा गया सीएम शिवराज का दौरा
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान शनिवार को औचक दौरे पर डिंडोरी जिले पहुंचे तो हड़कंप मच गया, क्योंकि कुछ दिन पहले ही सीएम शिवराज डिंडोरी पहुंचे थे, दरअसल, शिवराज सिंह चौहान ने तय किया है कि अब से वह पूरे प्रदेश का औचक दौरा करेंगे और इसी कड़ी में शनिवार सुबह अचानक भोपाल से हेलीकॉप्टर पर सवार होकर निकले लेकिन वह कहां लैंड होंगे इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। सीएम का औचक दौरा पूरी तरह से गोपनीय रखा गया और केवल जरूरी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सीएम बिना मोटर केड के साथ औचक निरीक्षण के लिए रवाना हुए थे।
दोपहर करीब 1:30 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर डिंडोरी जिले के शहपुरा में उतरा जहां से सड़क मार्ग के जरिए शिवराज बिलगड़ा बांध के लिए रवाना हो गए। यहां पहुंचकर मुख्यमंत्री ने बेलगांव बदल मध्यम सिंचाई परियोजना का औचक निरीक्षण किया। इसके अलावा सीएम चौहान ने यहां ग्रामीणों और किसानों से मुलाकात भी की। इस दौरान काम में लापरवाही बरतने पर जल संसाधन विभाग के 03 अफसरों EE वी जी एस सांडिया, SE एस के चौधरी, बेलगांव के SDO एम.के.रोहतास को शिवराज ने ऑन द स्पॉट सस्पेंड कर दिया।
सीएम किसी भी जिले का कर सकते हैं दौरा
दरअसल, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब प्रदेश में चल रही सरकारी योजनाओं समेत जनता से जुड़ी समस्याओं को देखने के लिए अलग-अलग जिलों का हेलीकॉप्टर से औचक दौरा किया करेंगे। बताया जा रहा है कि इस दौरान स्थानीय प्रशासन को अंतिम समय के मुख्यमंत्री के आगमन की जानकारी दी जाएगी। सीएम शिवराज के इस एक्शन से प्रदेश के प्रशासनिक विभाग में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है, क्योंकि अब मुख्यमंत्री कही भी औचक निरीक्षण कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
2 hrs agoSIR पर चुनाव आयोग ने दी बड़ी सुविधा, मानी जजों की बात; अब काम में आएगी तेजी
3 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
10 hrs agoगुरुग्राम के दफ्तरों में 50% वर्क फ्रॉम होम, 15 दिनों तक कंस्ट्रक्शन पर रोक
11 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
12 hrs agoNCP विलय की चर्चा क्यों, अमित शाह से अजित गुट के नेताओं को क्या मिली नसीहत?
13 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
13 hrs agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
14 hrs agoबेटा झाड़-फूंक करने वाला ओझा ना बने, इसलिए पिता ने ली 10 साल के मासूम की जान
14 hrs ago'भारत से बेहद प्यार है...', इमरान खान ने अपने माफीनामे में क्या-क्या कहा?
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines