---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP News: कैफे संचालक को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली, हालत गंभीर

रतलाम: अपनी शांति के लिए मशहूर मध्यप्रदेश में लगातार गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के रतलाम से एक सनसनीखेज़ वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल जिले के जावरा में शुक्रवार सुबह अचानक एक कैफे के बाहर बंदूकधारी बाइक सवार आएं। दोनों ने मिलकर कैफे के बाहर खड़े […]

---विज्ञापन---

रतलाम: अपनी शांति के लिए मशहूर मध्यप्रदेश में लगातार गोलीबारी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है। इसी कड़ी में प्रदेश के रतलाम से एक सनसनीखेज़ वारदात की खबर सामने आई है। दरअसल जिले के जावरा में शुक्रवार सुबह अचानक एक कैफे के बाहर बंदूकधारी बाइक सवार आएं। दोनों ने मिलकर कैफे के बाहर खड़े संचालक को गोली मार दी जिसके बाद वो घायल हो गया। फिलहाल उसका अस्पताल में उपचार जारी है।

आपसी विवाद के चलते मारी गई गोली

---विज्ञापन---

दरअसल ये घटना रतलाम के जावरा के पठान टोली क्षेत्र की है। थाना प्रभारी वीडी जोशी ने मीडिया को बताया कि शहजाद और उसका चचेरा भाई सलमान पिछले दो माह से कैफे का संचालन कर रहे हैं। प्रारंभिक रूप से जानकारी मिली है कि उनका राजस्थान के ग्राम कोटड़ा निवासी आरोपित वसीम और अल्फेस से किसी बात को लेकर दो-तीन दिन पहले फोन पर विवाद हुआ था। इसी विवाद के चलते इस घटना को अंजाम दिया गया।

जांच में जुटी पुलिस

---विज्ञापन---

पुलिस के मुताबिक गुरुवार की रात को जब शहजाद के कैफे पर खड़ा हुआ था, तभी बाइक पर आरोपित वसीम व अल्फेस वहां पहुंचे। पीछे बैठे अल्फेस ने उस पर दो फायर किए। एक गोली शहजाद के हाथ पर जा लगी और वह घायल हो गया। वहीं दूसरी गोली हवा में चली गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपित भाग निकले। आरोपियों के भागने के बाद मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और लोगों ने पुलिस को भी सूचना दे दी। पुलिस ने घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया वहीं आरोपियों की तलाश में जुट गई।

First published on: Aug 05, 2022 04:54 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola