भोपाल: मध्यप्रदेश में सड़क हादसें रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। इन हादसों में कई लोगों की मौत हो रही है वहीं कई लोग घायल भी हो रहे हैं। एक्सीडेंट की हर रोज़ कई खबरें सामने आ ही जाती है। इसी कड़ी में मंगलवार को सुबह से ही तीन अलग अलग जगहों पर भीषण हादसे हो गए हैं जिसमें 6 लोगों की मौत भी हो गई है।
प्रदेश के टीकमगढ़ में एक तेज़ रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसके कारण उस पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं सिवनी में दो युवकों को एक ट्रक ने रौंद दिया जिसके बाद दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा बालाघाट में भी पिकअप की टक्कर से एक छात्रा की मौत हो गई।
टीकमगढ़
प्रदेश के टीकमगढ़ में अल सुबह एक भीषण हादसा हो गया। दरअसल बाइक पर सवार तीन युवक पलेरा से नौगांव जा रहे थे। तभी अचानक तेज़ रफ्तार बाइक पर से उनका संतुलन बिगड़ गया और वे डिवाइडर से टकरा गए। इस दुर्घटना में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलेरा पहुंचा दिया है और जांच जारी है।
सिवनी
प्रदेश के सिवनी में भी तेज़ रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां पर घंसौर से जाम सांवरी दर्शन करके वापस घर लौट रहे कार में सवार 5 लोगों को सिवनी से जबलपुर तेज रफ्तार से जा रहे ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के भेज दिया है।
बालाघाट
मध्पप्रदेश के बालाघाट से मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में एक 17 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। दरअसल टना भरवेली थाना अंतर्गत ग्राम खुटिया की है जहां पर कोचिंग जा रही छात्रा को एक तेज़ रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पिकअप भी नाले में जा कर गिर गई।
संबंधित खबरें
पिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
11 mins agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 mins agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
35 mins agoVideo : मुंबई में BMW ड्राइवर की पुलिसकर्मी को टक्कर मारने की कोशिश
1 hr ago3% बढ़ा DA, राजस्थान के 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा दिवाली बोनस
1 hr ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
2 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
2 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
2 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
2 hrs ago12 जिलों में 40 विला-कॉटेज... कहां-कहां है IAS शिखर अग्रवाल की प्रॉपर्टी?
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines