हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

MP News: टंकी से पानी पीने पर अचानक बिगड़ी 27 स्कूली बच्चों की तबीयत, क्षेत्र में मचा हड़कंप

विज्ञापन
पानी पीने से बिगड़ी तबीयत

बालाघाट: मध्यप्रदेश के बालाघाट से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल जिले में एक सरकारी स्कूल में पानी पीने से अचानक 27 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई है। सभी बच्चों को तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया जहां पर उनका उपचार जारी है। 27 में से 4 बच्चों की हालत थोड़ी गंभीर है वहीं अन्य बच्चें सुरक्षित है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन समेत तमाम आलाअधिकारी जिनमें एसडीएम व अन्य शामिल है उन्होंने स्कूल का जायजा लिया और मामले की जांच में जुट गई है।

खाने के बाद पिया पानी, अचानक बिगड़ी तबीयत

दरअसल ये घटना बालाघाट के लांजी विधान सभा क्षेत्र के ग्राम साड़रा अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला साड़रा की है जहां पर गुरुवार दोपहर को भोजन करने के बाद स्कूल में रखी एक स्टील की पानी टंकी से पानी पिया। पानी पीने के बाद स्कूली बच्चों की हालत बिगड गई। जिसमें 27 बच्चे अचानक ही बीमार हो गए।

मौके पर पहुंचे एसडीएम और थाना प्रभारी, बच्चों को अस्पताल में कराया भर्ती

घटना की खबर लगते ही प्रशासनिक अमला एसडीएम ज्योति ठाकुर और थाना प्रभारी लांजी शंकर सिंह चौहान, राजस्व व स्कूल विभाग के अधिकारी ने पंहुच कर मौके का जायजा लिया। उन्होंने तत्काल 27 बच्चों को एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया। हॉस्पिटल में सभी 27 बच्चों का उपचार किया गया व 4 बच्चों को ज्यादा उल्टी व सिर में दर्ज होने के चलते उनहें निगरानी में रखा गया हैं। बच्चे कैसे बीमार हुए यह स्पष्ट नहीं हैं पर कीटनाशक मिलाए जाने की आशंका जताई जा रही हैं। टंकी में किसी कीटनाशक मिलाये जाने के चलते पानी में अलग तरह की गंध आ रही थी। एहतियात के तौर पर पानी को जांच के लिये भेज दिया गया हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें