भोपाल: मध्यप्रदेश में 4 साल से भी ज्यादा समय से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहें चयनित शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी सामने आई है। दरअसल राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग ने 1261 नवनियुक्त शिक्षकों के लिए पदस्थापना के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक इन शिक्षकों की नियुक्ति प्रदेश भर में जगह-जगह पर स्थित सीएम राइज स्कूलों में की जाएगी।
अभी पढ़ें – Delhi: विनय कुमार सक्सेना पर 1400 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप- दुर्गेश पाठक
12 विषयों के शिक्षकों को किया गया चयनित
राज्य के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए आदेश के मुताबिक कुल 12 विषयों उच्च माध्यमिक शिक्षकों की सीएम राइज स्कूलों में नियुक्ति की जाएगी। इस नियुक्ति के माध्यम से हिंदी के 277, इंग्लिश के 222 राजनेतिक शास्त्र के 93 शिक्षक समेत अन्य विषयों के शिक्षकों की पदस्थापना की जाएगी। शिक्षा विभाग के मुताबिक इन 1261 पदों पर शिक्षकों का चयन पात्रता परीक्षा में प्राप्त किए गए अंकों के हिसाब से किया गया है और जिनके अंक ज्यादा है उन्हें प्राथमिकता दी गई है।
सीएम 18 हजार शिक्षकों को देंगे नियुक्ति पत्र
बता दें कि सरकार द्वारा लगातार शिक्षकों के हित में काम किया जा रहे हैं और उनकी मांगों को भी माना जा रहा है। इसी कड़ी में 3 सितंबर को भोपाल में एक कार्यक्रम का आयोजन कर सीएम शिवराज चार साल से अपनी नियुक्ति का इंतजार कर रहे 18000 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेंगे।
अभी पढ़ें – PM मोदी भले आदमी, राहुल गांधी को सफल नेता बनाने का प्रयास किया, पर उनकी रुचि नहीं है: गुलाम नबी आजाद
सीएम ने ट्विट के माध्यम से इस कार्यक्रम की जानकारी दी थी। सीएम ने ट्विट में लिखा था कि ‘मैं 4 सितंबर 2022 को मध्यप्रदेश के चयनित 18 हजार शिक्षकों को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित विशाल कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान करूंगा।’
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
दिल्ली के कनॉट प्लेस में रविवार को खुलेंगी दुकानें, 'ड्राई डे' भी खत्म; CJP नेताओं को छोड़कर सभी प्रदर्शनकारी रिहा
2 mins agoCJP प्रोटेस्ट के बीच रविवार के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, जानें पूरी डिटेल
19 mins agoदिल्ली के सभी मेट्रो स्टेशन खोले गए, इंटरचेंज की सुविधा भी जारी
22 mins agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
2 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
3 hrs agoमुंबई में 400 से ज्यादा प्रदर्शनकारी हिरासत में, एक्टर इमरान खान भी डिटेन
4 hrs agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
5 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
6 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
6 hrs agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines