मुरैना: मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर आपकी रूह कांप उठेगी। यहां एक महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर पति की हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना सबलगढ़ थाना क्षेत्र के रानी कुआं रोड की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मां-बेटी को गिरफ्तार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मां-बेटी बिना बताए घर से कहीं चली जाती थीं और देर से आती थी। पति को इनके चरित्र पर शंका थी। इसी कारण पति-पत्नी में आए दिन विवाद भी होता था और यह विवाद बुधवार को हत्या में बदल गया। महिला ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ पति पर तब तक हथौडे बरसाए, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। इस दौरान पति चिल्लाता रहा। लोगों ने आवाज सुनकर पुलिस को सूचना दी।
चरित्र शंका पर बढ़ा विवाद
पुलिस ने बताया कि पति अपनी पत्नी और बेटी के चरित्र पर शक करता था। इसी को लेकर आए दिन विवाद होता था और घटना के दिन भी मां-बेटी बिना बताए घर से कहीं जाने पर विवाद हुआ। बेटे की शिकायत पर दोनों आरोपियों को अरेस्ट कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित खबरें
ग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 hr agoपंजाब में नशा तस्करी के मामलों के लिए बनेंगी 35 विशेष अदालतें
1 hr ago'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
2 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
2 hrs agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
3 hrs agoपंचकूला केस में 2 टीचर सस्पेंड, प्रिंसिपल पर FIR; अब कैसी है बच्ची की हालत?
4 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
12 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
13 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
14 hrs agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines