देवास। मध्यप्रदेश के देवास शहर में देर रात पेट्रोल पंप में लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बायपास रोड़ स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। लुटेरे गन दिखाकर नकदी लूटकर ले गए।
यह पूरी घटना पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले में जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि बदमाश गल्ले में रखा करीब 15 हजार रुपये लूटकर फरार हो गए।
अभी पढ़ें – Rajasthan: उदयपुर के मणप्पुरम गोल्ड लोन बैंक में लूट की बड़ी वारदात, पुलिस तलाश में जुटी
सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह मुंह पर गमछा बांधे तीन बदमाश एक ही बाइक पर सवार होकर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। एक बदमाश बाइक पर ही बैठा रहा और दो बदमाश ऑफिस में घुसकर सेल्समैन व एक अन्य कर्मचारी को गन व चाकू दिखाते हुए पूरी वारदात को अंजाम देकर बाइक पर बैठकर मौके से फरार हो गए।
मामले में सीएसपी विवेक सिंह चौहान ने बताया कि तीन बदमाश पेट्रोल पंप से करीब 15 हजार रुपये लूटकर ले गए। घटना के कुछ वीडियो व उनके आने जाने का रूट हमें स्पष्ट हुआ है। हम जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेंगे।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
2 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
5 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
7 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
8 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
8 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
8 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
8 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines