जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर स्थित निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के मामले में जबलपुर हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को जमकर फटकार लगाई है। हाईकोर्ट की दो सदस्यीय पीठ ने इसे लेकर गुरुवार को सुनवाई की। इसमें कोर्ट ने सरकार द्वारा गठित कमेटी पर ही सवाल उठाते हुए कहा कि जिन डॉक्टरों को मामले में निलंबित करना था उन्हें ही जांच की जिम्मेदारी दे दी गई है। कोर्ट ने कहा कि इससे इस मामले की निष्पक्ष जांच कैसे होगी? इसके साथ ही कोर्ट ने मामले की सीबीआई जांच की भी मांग की।
जिन डॉक्टरों के कारण 8 लोगों की हुई मौत, उन्हें ही जांच कमेटी में किया शामिल
जबलपुर के निजी अस्पताल में लगी भीषण आग से हुई 8 लोगों की मौत के मामले में गुरुवार को चीफ जस्टिस रवी मलिमठ और जस्टिस दिनेश कुमार पालीवाल की बेंच ने सुनवाई की। इसमें सबसे पहले जिला प्रशासन की ओर से कोर्ट में अग्निकांड को लेकर बनाई गई कमेटी की रिपोर्ट सौंपी गई। रिपोर्ट को देखते ही हाईकोर्ट के जज ने इस पर सवाल खड़े कर दिए। चीफ जस्टिस ने कहा कि जिन तीन दोषी डॉक्टरों के कारण 8 लोगों की अकारण मौत हो गई उन्हीं डॉक्टरो पर कार्रवाई करने की बजाय उन्हें निजी अस्पतालों की जांच की टीम में कैसे शामिल कर लिया गया।
हाईकोर्ट ने सरकार से 22 अगस्त तक मांगा शपथ पत्र
सरकार को फटकार लगाते हुए चीफ जस्टिस ने ये भी कहा कि यदि हमें आपसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो मामला सीबीआई को सौंपने पर विचार किया जाएगा। वहीं उन्होंने सरकार को 22 अगस्त 2022 तक एक शपथ पत्र जमा करवाने का आदेश दिया है। इस पत्र में ये बताया जाएगा कि सरकार द्वारा अब तक दोषी डॉक्टरों पर क्या कार्रवाई की गई है। इसमें निजी अस्पताल पर भी की गई कार्रवाई का जिक्र होना अनिवार्य है।
बता दें कि जबलपुर स्थित निजी अस्पताल में 1 अगस्त 2022 को एक भीषण हादसा हो गया था जिसमें 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं कई लोग घायल भी हो गए थे। इस हादसे के बाद पाया गया था कि अस्पताल के बाद फायर एनओसी ना होने के बावजूद ये चल रहा था और इस पर किसी का भी ध्यान नहीं था।
संबंधित खबरें
सरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
17 mins agoमुख्यमंत मान बोले- साढ़े चार साल में जीता पंजाब के लोगों का दिल
29 mins ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
41 mins agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
1 hr agoदिल्ली पुलिस की ब्रो संग मस्ती, CJP प्रोटेस्ट के तनाव के बीच वायरल हुई रील
1 hr agoलापरवाही! चलती एंबुलेंस से सड़क पर स्ट्रेचर समेत गिरा मरीज, VIDEO वायरल
1 hr agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
2 hrs agoदिल्ली-NCR में अचानक क्यों बरसे बादल? IMD की सेटेलाइट तस्वीर से खुला राज
3 hrs agoसुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 hrs agoमहाराष्ट्र सरकार ने मानी MPSC प्रर्दशनकारियों की मांग, आंदोलन खत्म
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines