MP: बुरहानपुर अस्पताल घोटाले में शामिल 3 आरोपियों पर पांच हजार का इनाम घोषित, जानें

MP

MP

विज्ञापन

मोसीम तड़वी, बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर के जिला अस्पताल में हुए धोखाधड़ी और शासकीय राशि गबन मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर एसपी ने 5-5 हजार का इनाम घोषित किया है। घोटाले में शामिल तत्कालीन जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ विक्रम वर्मा और आरएमओ डॉ. प्रतीक नवलखे समेत 13 लोगों को गिरफ्तारी हो चुकी है।

पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोढ़ा के निर्देशन में जिला अस्पताल में हुए करोड़ों के घोटले की विवेचना जारी है। अब तक प्रकरण में 16 आरोपी बनाए जा चुके हैं, जिनमें से 13 आरोपियों की गिरफ्तारी पुलिस द्वारा की जा चुकी है और 3 आरोपी फरार हैं। हालांकि, आरोपी आनंद दीक्षित, गोपाल देवकर, विनोद मोरे की गिरफ़्तारी होना बाकी है।

Advertisment

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक बुरहानपुर ने 5-5 हजार का इनाम घोषित किया गया है। जो व्यक्ति आरोपियों के बारे में सूचना देगा या गिरफ्तार करवाएगा उसे नगद पुरस्कार दिया जाएगा। यदि सूचनाकर्ता चाहेगा तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ