---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

MP: क्लर्क के घर EOW का छापा, कार्रवाई से घबराकर पिया फिनाइल

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में हजारों रुपए महीना कमाने वाले एक क्लर्क के पास से अकूत संपत्ति मिली है। ये खुलासा भोपाल इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) की छापामारी कार्रवाई के दौरान हुआ है। भोपाल के बैरागढ़ में रहने वाले हीरो केशवानी के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में […]

---विज्ञापन---

विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा विभाग में हजारों रुपए महीना कमाने वाले एक क्लर्क के पास से अकूत संपत्ति मिली है। ये खुलासा भोपाल इकोनॉमिक ऑफेंसेज विंग (EOW) की छापामारी कार्रवाई के दौरान हुआ है। भोपाल के बैरागढ़ में रहने वाले हीरो केशवानी के घर पर आय से अधिक संपत्ति के मामले में बुधवार को EOW की टीम ने बुधवार को छापा मारा।

चिकित्सा शिक्षा विभाग में बतौर क्लर्क काम करने वाले हीरो केशवानी के पास से अब तक की जांच में तकरीबन 85 लाख रुपए कैश मिले हैं।‌ इसके अलावा आलीशान घर, प्लॉट, जमीन के दस्तावेज और ज्वैलरी भी EOW को मिली है। इस बीच EOW की कार्रवाई के दौरान घबराकर हीरो केशवानी ने घर में रखी फिनाइल की बोतल पी ली, जिसके बाद हीरो केशवानी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत में सुधार है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 03, 2022 08:01 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola