MP Breaking: धार का कारम बांध टूटा, तेजी से हो रहा पानी का रिसाव, कोई जनहानी नहीं

कारम बांध

कारम बांध

विज्ञापन

धार: मध्य प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। इसी कड़ी में अब धार जिले में स्थित कारम नदी पर बना बांध टूट गया है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात से लगातार पानी का रिसाव हो रहा था और इसे टूटने से रोकने के लिए बड़े स्तर पर काम भी चल रहा था।

धार जिले के इस बांध में जहां पर कट लग गया था उसके पास से मिट्टी का कटाव तेजी से बढ़ रहा था और देखते ही देखते लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा ढह चुका था। हालांकि, मंत्री सिलावट का कहना है कि कोई जनहानि नहीं हुई है। गांव खाली हैं। खतरा टल चुका है। सभी एक दूसरे को बधाई दे रहे हैं। वही कमिश्नर भी मौके पर मौजूद हैं। लेकिन पानी लगातार तेजी से निकल रहा है।

विज्ञापन

बता दें कि लगातार 72 घंटों से हो रहे पानी के रिसाव को रोकने के लिए जलसंसाधन मंत्री समेत पूरी टीम जुटी हुई थी। वहीं बांध से सटे लगभग धार और खरगोन जिले के 18 गांव खाली करा दिए गए थे, जिसकी वजह से रविवार को कोई भी जनहानि नहीं हुई है।

इस पूरे ऑपरेशन के दौरान 8 एम क्यू एम पानी रिलीज हुआ है। तीन मंत्री SDRF व NDRF पुलिस व प्रशासन का अमला मौके पर मौजूद है। मिली जानकारी के मुताबिक कल यानी सोमवार को हवाई सर्वे करवाया जाएगा और जो भी नुकसान होगा उसकी भरपाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ