Mother threw 4 month girl in bushes ran with Lover In Supaul: बिहार के सुपौल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपनी 4 माह की बेटी को झाड़ियों में फेंक प्रेमी देवर संग भाग गई। लावारिस बच्ची को देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को बाल कल्याण समिति को सौंप दिया। फिलहाल पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
यह है मामला
हैरान कर देने वाला मामला रतनपुरा थाना क्षेत्र के भगवानपुर पंचायत समदा वार्ड 12 का है। जानकारी के अनुसार एक महिला अपने खेत में काम कर रही थी। इस दौरान उसे बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। महिला वहां पहुंची तो उसने देखा कि मासूम बच्ची झाड़ियों में रो रही थी। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने बच्ची की पहचान धीरेंद्र सादा की बेटी के रूप में की।
पुलिस ने बाल कल्याण समिति को सौंपी बच्ची
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार धीरेंद्र गांव में ही मजदूरी करने का काम करता था। उसकी पत्नी सुनिता देवी का प्रेम प्रसंग उसके देवर सुभाष के साथ चल रहा था। देवर के प्रेम में अंधी सुनिता ने अपने 4 महीने की बेटी को नहर के पास झाड़ियों में फेंक दिया। वहीं बारिश होने के कारण बच्ची पूरी तरह भीग गई थी।
ग्रामीण उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां उसकी साफ-सफाई के बाद बच्ची को दूध पिलाया गया। डाॅक्टरों के अनुसार फिलहाल बच्ची की सेहत ठीक है। पुलिस ने बच्ची के मेडिकल परीक्षण के बाद उसे बाल कल्याण समिति को सुपूर्द कर दिया। उधर पुलिस महिला की तलाश में जुटी है।
संबंधित खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
32 mins ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
49 mins agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
54 mins agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
2 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
3 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
13 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
13 hrs agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
14 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
14 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines