हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

मुंबई एयरपोर्ट पर 600 से अधिक विदेशी जानवर जब्त; मलेशिया से तस्करी कर ला रहे थे, दो गिरफ्तार

विज्ञापन

मुंबई: राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) के अधिकारियों ने मलेशिया से कछुआ, सांप, छिपकली और इगुआना समेत 665 विदेशी जानवरों को शनिवार को मुंबई एयरपोर्ट से जब्त किया है। इस संबंध में दो तस्करों को गिरफ्तार भी किया गया है। बताया जा रहा है कि जब्त किए गए जानवरों में से कुछ की मरे पाए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि 2.98 करोड़ रुपये की अनुमानित बाजार कीमत वाले जानवरों के इस खेप को डीआरआई ने जब्त किया है।

गिरफ्तार लोगों की पहचान धारावी निवासी इम्मानवेल राजा और मझगांव निवासी विक्टर लोबो के रूप में हुई है। DRI के अनुसार, जानकारी मिली थी कि मलेशिया से एक खेप बुधवार रात सहार स्थित एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स (एसीसी) पहुंचेगी, जिसमें एक्वैरियम मछलियों की आड़ में जीवित विदेशी जानवर होंगे। एजेंसी के अधिकारियों ने तब विले पार्ले में एक वाहन को रोका, जो एसीसी से जानवरों के खेप को लेकर धारावी की ओर जा रहा था।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच के लिए वाहन को वापस एसीसी ले जाया गया ताकि जांच की जा सके। एसीसी पहुंचने पर कुल 30 पैकेजों को जांच के लिए वाहन से उतार दिया गया। जांच के दौरान देखा गया कि ट्रे के नीचे रखे कुछ पैकेजों में कछुए, छिपकली और सापों की प्रजातियां थी।

उक्त जानवरों की बरामदगी के बाद वन्यजीव अपराध नियंत्रण ब्यूरो (WCCB) की एक टीम को जांच में सहायता के लिए बुलाया था। कुल 30 बक्सों में से 16 बक्सों में मछलियां और 13 बक्सों में विभिन्न प्रकार के कछुए, सांप, छिपकली और इगुआना समेत कुल 665 जानवर पाए गए।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें