चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा लम्पी स्किन प्रभावित क्षेत्रों के दौरे करने की हिदायतों के सम्मुख पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को वैटरनरी डॉक्टरों और पशु विशेषज्ञों समेत ज़िला तरन तारन के गांव जिन्दांवाला, नबीपुर और नौशहरा पन्नूआं का दौरा किया।
उन्होंने जहां पशु पालन विभाग द्वारा आरंभ किए गए राहत और जागरूकता कार्यों की जानकारी प्राप्त की, वहीं गांवों में किसानों और पशु पालकों की मुश्किलें भी सुनी। कैबिनेट मंत्री पिछले सप्ताह से राज्य के विभिन्न प्रभावित गाँवों में जाकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं।
इसी दौरान पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने बताया कि अब तक राज्य के 50 हज़ार से अधिक पशुओं को गोट पॉक्स दवा बिल्कुल मुफ़्त लगाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि गोट पॉक्स की 2 लाख 33 हज़ार से अधिक डोज़ दो पड़ावों में राज्य में पहुँच चुकी हैं। उन्होंने बताया कि अहमदाबाद से लाई गई 1,67,000 डोज़ की दूसरी खेप को समूह ज़िलों और प्रभावित क्षेत्रों में बाँट दिया गया है।
पशु पालन मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने बताया कि ज़िलों में राहत कार्यों में जुटे डिप्टी डायरेक्टरों को हिदायत की गई है कि दवा सम्बन्धी अन्य ज़रूरत के बारे में तुरंत मुख्य कार्यालय से संपर्क किया जाए, जिससे टीकाकरण में कोई रुकावट न आए।
मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा वैटरनरी अफसरों और वैटरनरी इंस्पेक्टरों की 673 टीमें बनाई गई हैं, जो निरंतर गोट पॉक्स दवा के टीकाकरण और जागरूकता मुहिम में जुटी हुई हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी और कर्मचारी लम्पी स्किन बीमारी से बचाव सम्बन्धी सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की पूरी तरह पालना कर रहे हैं, जिसके अनुसार प्रभावित पशुओं को सेहतमंद पशुओं की अपेक्षा अलग करना, प्रभावित पशुओं का यातायात रोकना और वायरस को काबू करने के लिए दवा का छिडक़ाव आदि अनिवार्य किया गया है, जिससे बीमारी के और फैलाव को रोका जा सके।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा किसानों और पशु पालकों को जागरूकता कैंपों, प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया द्वारा जागरूक किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
सीएम मान ने 37.43 लाख महिलाओं के खातों में ट्रांसफर किए 1,291 करोड़ रुपये
34 mins agoबिहार में खुलेंगे 100 फ्रेश कैच कियोस्क, सीएम सम्राट ने किया उद्घाटन
1 hr agoवोटर लिस्ट फर्जीवाड़े पर EC का एक्शन, दोषी अफसरों को होगी जेल और जुर्माना
1 hr agoCM योगी को मिली गुड न्यूज! नेशनल सर्वे में बने देश के नंबर-1 मुख्यमंत्री
1 hr agoहेलीकॉप्टर में दो पायलट अनिवार्य, DGCA के नियम के विरोध में उतरे ऑपरेटर्स
2 hrs agoदिल्ली में INDIA की महारैली के बीच पटना में कांग्रेस दफ्तर पर पुलिस की रेड
2 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के पत्र पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने जताया आभार
4 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने मोहन यादव को लिखा पत्र
4 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
4 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines