Monsoon Latest Update: दिल्ली-एनसीआर में इन दिनों गर्मी और उमस का दोहरा असर लोगों की परेशानी बढ़ा रहा है. सुबह से लेकर देर शाम तक तेज धूप और चिपचिपी गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. हालात ऐसे हैं कि कूलर और पंखे भी ज्यादा राहत नहीं दे पा रहे, जबकि एयर कंडीशनर का इस्तेमाल लगातार बढ़ गया है. मौसम विभाग के अनुसार राजधानी में अभी कुछ दिन और गर्मी का असर बना रह सकता है यानी लोगों को अभी और परेशान होना पड़ेगा. हाल ही में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया, जो सामान्य से अधिक है. वहीं रात के समय भी तापमान सामान्य से ज्यादा रहने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रही है. ऐसे में हर किसी की नजर अब बारिश और मानसून की दस्तक पर टिकी हुई है.
यह भी पढ़ें: UP Weather Alert: यूपी में कल से गर्मी-आंधी का डबल अटैक! IMD का बड़ा अलर्ट, जानें 10 जून से कैसा रहेगा मौसम
11 जून से बदल सकता है दिल्ली-NCR मौसम
भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 11 जून से 14 जून के बीच दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कई इलाकों में मौसम का मिजाज बदल सकता है. इस दौरान गरज-चमक के साथ धूल भरी आंधी चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना भी जताई गई है. मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं, जबकि कुछ स्थानों पर हवा के झोंके 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकते हैं. इस प्री-मानसून गतिविधि के कारण तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की उम्मीद है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिल सकती है.
इतना ही नहीं, मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मौसम विभाग ने बताया है कि 11 जून की शाम से उत्तर-पश्चिम भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव देखने को मिलेगा. इसके कारण दिल्ली-एनसीआर और आसपास के क्षेत्रों में बादल छाने, तेज हवाएं चलने और बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह सिस्टम मौजूदा गर्म मौसम को प्रभावित करेगा और अगले कुछ दिनों तक वातावरण को अपेक्षाकृत ठंडा बनाए रखने में मदद कर सकता है.
कब आएगा उत्तर भारत में मानसून?
दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है और देश के कई हिस्सों में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुका है. केरल में प्रवेश करने के बाद मानसून महाराष्ट्र, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई क्षेत्रों तक पहुंच चुका है. मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले कुछ दिनों में इसके छत्तीसगढ़ और ओडिशा की ओर बढ़ने की संभावना है. इसके बाद मानसून धीरे-धीरे उत्तर भारत की तरफ बढ़ेगा. अगर मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल बनी रहीं, तो दिल्ली-एनसीआर के लोगों को जून के आखिरी हफ्तों में मानसूनी बारिश का इंतजार खत्म होने की उम्मीद है
यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 9 June: 7 दिन तूफानी हवाओं की चेतावनी, 25 राज्यों के लिए भारी बारिश का
संबंधित खबरें
पंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
1 hr agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
3 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
3 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
4 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
4 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
6 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
7 hrs agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
7 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
7 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines