चंडीगढ़: देश भर में कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। ड्ब्लयूएचओ द्वारा गंभीर बीमारी घोषित मंकीपॉक्स के केस लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। केरल और दिल्ली के बाद अब हरियाणा में भी इसने एंट्री ले ली है जहां पर केरल से आए एक व्यक्ति में इसके लक्षण दिखे हैं। डॉक्टर्स की टीम ने फिलहाल व्यक्ति के सैंपल ले लिया है और इसे जांच के लिए भी भेज दिया है।
कल ही केरल से आया था संदिग्ध
दरअसल ये मामला हरियाणा के सोनीपत से सामने आया है जहां पर जिंदल लॉ ग्लोबल यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर में मंकी पॉक्स के लक्षण मिले हैं। प्रोफेसर कल ही केरल से फ्लाइट से सोनीपत आए थे। वह केरल के ही रहने वाले है और वे नरेला रोड स्थित ग्लोबल लॉ युनिवर्सिटी के कैंपस में ही रहते हैं।
सोनीपत पहुंचते ही खराब हुई तबीयत
बता दें कि प्रोफेसर जैसे ही केरल से सोनीपत पहुंचे उनकी तबीयत अचानक खराब होने लग गई। तबीयत बिगड़ने पर वे अस्पताल पहुंचे जहां पर डॉक्टरों ने उनकी जांच शुरू कर दी। उनकी हालत देखकर डॉक्टरों को मंकीपॉक्स होने का शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने तुरंत ही स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया और टीम ने उनके सैंपल ले लिए। सैंपल को जांच के लिए भेज दिया गया है वहीं युवक को फिलहाल आइसोलेशन में रख दिया गया है। सेंपल की जांच की रिपोर्ट 3 दिनों बाद आएगी।
देश में अब तक आए 4 केस
बता दें कि देश में लगातार मंकीपॉक्स के केस सामने आ रहे हैं। अभी तक कुल 4 केस आए हैं। जिनमें से भी केरल में इसका सबसे ज्यादा असर दिख रहा है जहां पर 3 केस सामने आए है वहीं राजधानी दिल्ली में 1 केस सामने आया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ में भी एक व्यक्ति संदिग्ध पाया गया है।
संबंधित खबरें
छठ से पहले बिहार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता बढ़ेगा
17 mins agoछुट्टियों का मजा बना सफर की सजा, दिवाली-छठ पर गुजरात के स्टेशनों में भीड़
20 mins agoयूपी के लाखों कर्मचारियों को सरकार का दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 5% बढ़ाया
22 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
30 mins agoबिस्मिल्लाह खान के घर को लेकर अपनों में ही छिड़ी जंग? जानिए विवाद की कहानी
50 mins agoराम मंदिर के निर्माण के बाद पहली बार दर्शन करने अयोध्या जाएंगे अखिलेश यादव
56 mins agoकांकेर बिजली दफ्तर में शराब मिलने से मचा हड़कंप, जांच जारी
1 hr agoAAP विधायक अमनदीप कौर के ठिकानों पर छापेमारी को लेकर BJP पर निशाना
1 hr agoनिशा भगत के निधन से जनजातीय समाज में शोक, श्रद्धांजलि देंगे झारखंड के नेता
2 hrs agoमोदीनगर में मकान का लिंटर गिरा, एक मजदूर की मौत
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines