---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

Madhya Pradesh: चंबल का लाल श्रीनगर में शहीद, आतंकी मुठभेड़ में जमकर किया था मुकाबला

एनके भटेले,भिंड: देश के जम्मू कश्मीर में मध्यप्रदेश का लाल CRPF जवान मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि जवान की आंतकी मुठभेड़ के बाद तबीयत खराब हो गई थी जिसके चलते उनकी जान चली गई। शहीद की पहचान मोहरसिंह तोमर के रूप में हुई। उनका पार्थिव शरीर […]

---विज्ञापन---

एनके भटेले,भिंड: देश के जम्मू कश्मीर में मध्यप्रदेश का लाल CRPF जवान मां भारती की सेवा करते हुए शहीद हो गया। बताया जा रहा है कि जवान की आंतकी मुठभेड़ के बाद तबीयत खराब हो गई थी जिसके चलते उनकी जान चली गई। शहीद की पहचान मोहरसिंह तोमर के रूप में हुई। उनका पार्थिव शरीर रविवार की सुबह एमपी पहुंचा जहां से उनके गृह जिले भिंड के अटेर इलाके के रोहिन्दा गांव ले जाया गया। उनके पैतृक गांव में शहीद जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानकारी के अनुसार भिंड-चंबल जिले के लाल CRPF के मोहर सिंह तोमर 47 साल अमरनाथ में ड्यूटी के दौरान अचानक मौत हो गई। बताया जाता है कि इसके पहले वे आंतकी मुठभेड़ में दुश्मनों से जमकर मुकाबला किया था। लेकिन वापस पहुंचने पर उनकी तबीयत खराब हो गई और अस्पताल पहुंचने के पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया। शनिवार बीती रात में परिजनों को उनके शहीद होने की सूचना दे दी गई थी।

---विज्ञापन---

गांव में अंतिम दर्शन करते परिजन और ग्रामीण
सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव के बेटे की शहीद होने की खबर से पूरे गांव में मातम पसर गया है। शहीद मोहर सिंह ने मार्च 1993 में नौकरी ज्वाइन की थी। उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। दूसरे नंबर का बेटा भी देश की सेवा में सेना में पदस्थ है। साल 1992 में मोहर सिंह की शादी हुई थी।

First published on: Apr 27, 2021 06:18 AM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola