---विज्ञापन---

प्रदेश angle-right

परिवर्तन यात्रा में पोस्टर लगाने को लेकर विवाद, विधायक के बेटे ने भाजपा कार्यकर्ता को जड़ा थप्पड़

MLA Madan Dilawar Son Beat BJP Worker: राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव से पहले भाजपा पूरे प्रदेश में 4 परिवर्तन संकल्प यात्राएं निकाल रही है। फिलहाल ये यात्राएं अंतिम चरण में है। इससे पहले इसके साथ कई विवाद भी जुड़ते जा रहे हैं। कभी नेताओं के दिए बयान […]

---विज्ञापन---

MLA Madan Dilawar Son Beat BJP Worker: राजस्थान में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। चुनाव से पहले भाजपा पूरे प्रदेश में 4 परिवर्तन संकल्प यात्राएं निकाल रही है। फिलहाल ये यात्राएं अंतिम चरण में है। इससे पहले इसके साथ कई विवाद भी जुड़ते जा रहे हैं। कभी नेताओं के दिए बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय रहते हैं तो कभी नेताओं के बीच प्रतिस्पर्धा सुर्खियां बटोर रही है।

कोटा जिले में आयोजित परिवर्तन यात्रा के कार्यक्रम में एक बार फिर विवाद हो गया। कोटा में यात्रा से जुड़े एक कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में विवाद हो गया। यहां एक भाजपा कार्यकर्ता ने विधायक मदन दिलावर के बेटे पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया। पूरा विवाद पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ। वर्तमान में मदन दिलावर कोटा के रामगंज मंडी विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं। जबकि इसी क्षेत्र भाजपा से चंद्रकांता मेघवाल 2 बार विधायक रह चुकी हैं। ऐसे में इस बाद दोनों ही नेता यहां से दावेदारी कर रहे हैं।

---विज्ञापन---

पोस्टर को लेकर हुआ विवाद

दोनों नेता एक ही जगह से संकल्प यात्रा का स्वागत करने वाले थे। ऐसे में चंद्रकांता मेघवाल का एक समर्थक क्षेत्र में पोस्टर लगा रहा था। इस दौरान विधायक के बेटे ने मंच पर चढ़कर मेघवाल समर्थक संजय के साथ मारपीट की। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने स्थिति को काबू में कर लिया। बता दें कि मदन दिलावर विधायक होने के साथ-साथ भाजपा की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य भी हैं।

---विज्ञापन---
First published on: Sep 21, 2023 07:04 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola