उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई. ये हादसा ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बड़का घुमान मोड़ के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार और बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी. मिली जानकारी के मुताबिक, ट्रक ने बोलेरो, एक कार और एक कंटेनर को टक्कर मारी. टक्कर इतनी भीषण थी कि बोलेरो और कार में तुरंत आग लग गई. आग लगने की वजह से वाहन में सवार लोगों को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला. इस हादसे में कुल 11 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है. इनमें से ज्यादातर लोग बोलेरो में सवार थे, जिनमें कई लोग जिंदा जल गए. मृतकों में बच्चे भी शामिल हैं. पीएम मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया है और इसमें जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है.
ये भी पढ़ें: लखनऊ में 55 वर्षीय शख्स ने अपनी ही राइफल से खुद को मारी गोली, पारिवारिक विवाद बताई जा रही वजह
सीएम योगी ने जताया दुख
हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस हादसे में सबसे ज्यादा भयानक आग बोलेरो में लगी, जिसकी वजह से उसमें सवार 6 लोग जिंदा जल गए और उनमें से किसी को बचाया नहीं जा सका. पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के मुताबिक बोलेरो में सवार सभी लोग प्रयागराज के मांडा क्षेत्र के हाटा गांव के रहने वाले थे और मैहर धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे थे. इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है. मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रशासन ने मृतकों के परिवारों को हर संभव मदद का भरोसा दिया है. वहीं सीएम योगी ने भी इस दर्दनाक घटना पर शोक जताया है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
चश्मदीदों के मुताबिक, हादसा इतना भयानक था कि टक्कर के तुरंत बाद आग की लपटें तेज हो गईं और कुछ ही मिनटों में पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया. आसपास मौजूद लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों की वजह से किसी को बचाया नहीं जा सका. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और शवों को बाहर निकाला गया. प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे की वजह ट्रक की तेज रफ्तार और ब्रेक फेल होना हो सकता है. हालांकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: ‘चिल्लाते रहे साथी, पर बचा नहीं पाए’, नहाने गए सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज के 2 छात्रों की नदी में डूबने से मौत
संबंधित खबरें
रि. आईएएस राकेश की हत्या की जांच के लिए SIT गठित, आरोपी पर 50 हजार का इनाम
1 min ago23 से 26 अक्टूबर तक सजेगा सूरजकुंड दिवाली मेला, नया ट्रैफिक रूट जारी
4 mins agoइंदौर में एक घर में घुसा तेंदुआ, सिर पर दिखा खून; तलाश में जुटा वन विभाग
7 mins ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
15 mins agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
1 hr agoदिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन पर सिग्नल में खराबी, हजारों यात्री फंसे
2 hrs ago100 साल पुरानी मस्जिद को खाली करने का नोटिस, पानी-बिजली सप्लाई बंद
2 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
3 hrs agoदिवाली से पहले सफाई पर सख्त हुईं CM रेखा गुप्ता, रात में भी होगी सफाई
3 hrs agoनोएडा-अक्षरधाम रोड पर खत्म होगा जाम, लागू होगी नई यू-टर्न व्यवस्था
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines