शामलीः उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के शामली (Shamli) जिले में कुदरत का एक हैरतंगेज मामला देखने को मिला है। यहां के एक गांव में बच्चे का जन्म हुआ। हैरानी की बात यह है कि बच्चे के तीन पैर हैं और तीनों पैर सामान्य हैं। तीन पैर वाले बच्चे के जन्म लेने की बात सुनकर आसपास के लोग उसे देखने के लिए आ रहे हैं। वहीं पूरे क्षेत्र में यह बच्चा चर्चाओं का विषय बन गया है। बच्चे का घर पर ही सामान्य प्रसव से जन्म हुआ है।
20 अगस्त को महिला को हुई थी प्रसव पीड़ा
यह घटना शामली जिले की है। यहां के चौसाना क्षेत्र के गांव गढ़ी भरतपुरी में 20 अगस्त को एक महिला को प्रसव पीड़ा हुई। गांव और परिवार की महिलाओं ने उसका सामान्य प्रसव कराया, लेकिन बच्चे के जन्म लेते ही महिलाएं हैरान रह गईं। उन्होंने परिवार के पुरुषों को बताया कि बच्चे के तीन पैर हैं। लोगों ने जब अंदर जाकर देखा तो बच्चे के तीन पैर थे। धीरे-धीरे यह चर्चा पूरे गांव और फिर पूरे जिले में फैल गई। गांव वालों ने इसे दैवीय चमत्कार बताया।
डॉक्टरों ने बच्चे को सामान्य बताया, तीन पैर भी पूरी तरह सक्रिय
वहीं परिवार के लोग बच्चे को लेकर शहर के एक डॉक्टर के पास लेकर गए। डॉक्टर ने सभी प्रकार की जांचों के बाद बताया कि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। डॉक्टर का कहना है कि बच्चे के तीनों पैर सामान्य रूप से काम कर रहे हैं। डॉक्टरों ने बच्चे का अल्टासाउंड भी किया, जिसमें वह पूरी तरह से ठीक पाया गया है। किसी भी पैर में कोई दिक्कत नहीं है। गांव समेत आसपास के पूरे इलाके में तीन पैर वाले बच्चे को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। तीन पैर का बच्चा सभी के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
मध्यप्रदेश में जन्मा था दो सिर और तीन हाथ वाला बच्चा
आपको बता दें कि यह कोई पहली अजीबोगरीब घटना नहीं हैं। इसी साल अप्रैल में मध्यप्रदेश के रतलान जिले में भी दो सिर और तीन पैर वाला बच्चा पैदा हुआ था। एक महिला को प्रसव पीड़ा होने पर इंदौर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था, जहां डॉक्टरों की टीम ने कड़ी मेहनत के बाद प्रसव कराया। डॉक्टरों का कहना है कि मेडिकल भाषा में यह एक टर्म होता है, जिसमें शिशु के अतिरिक्त अंग विकसित हो जाते हैं। कई बार तो लोग ऐसी घटनाओं को ईश्वर का चमत्कार बताते हैं। उनकी पूजा करने लगते हैं।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
6 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
6 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
7 hrs agoकरतारपुर कॉरिडोर खोलने की मांग, मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केंद्र से अपील की
9 hrs agoकूनो नेशनल पार्क में चीता शावक की गोली लगने से मौत, जांच के लिए STF गठित
10 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
10 hrs agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
10 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
10 hrs agoMP High Court में 418 पदों पर भर्ती, आवेदन की आज आखिरी तारीख
12 hrs agoमध्य प्रदेश में बारिश का अलर्ट, कई जिलों में आंधी और तेज हवाओं का अनुमान
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines