पुणे: बारामती में तीन नाबालिगों ने मिलकर 52 साल के एक शख्स की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी। घटना के वक्त शख्स की बेटी घटनास्थल पर मौजूद थी। बताया जा रहा है कि मृतक के बेटे से तीनों नाबालिगों की पुरानी रंजिश थी, इसी को लेकर तीनों ने उसके पिता की हत्या कर दी। वारदात की सूचना के बाद पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
वारदात के दौरान बेटी को स्कूल से लाने गए थे पिता
मृतक की पहचान शशिकांत करांडे के रूप में हुई है। तीनों नाबालिगों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया जब वे अपनी बेटी को स्कूल से लाने गए थे। मृतक की बेटी ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बारामती शहर पुलिस के असिस्टेंट इंस्पेक्टर उमेश दांडिले ने बताया कि करांडे अपनी बेटी को स्कूल से लेने जा रहे थे, तभी तीनों आरोपियों ने उनका पीछा किया और धारदार हथियारों से वारकर उनकी हत्या कर दी।
तीनों नाबालिगों ने कबूल किया अपना जुर्म
इंस्पेक्टर सुनील महादिक ने कहा, “तीन नाबालिगों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। करांडे के बेटे के साथ तीनों आरोपियों की पुरानी रंजिश थी। हत्या की वारदात से पहले करांड़े ने तीनों आरोपियों से अपने बेटे के साथ झगड़ा खत्म करने को कहा था।
इस्पेक्टर ने बताया कि इसके बाद एक आरोपी ने सोशल मीडिया पर मृतक के बेटे को धमकी दी थी। उधर, पुणे ग्रामीण एसपी अभिनव देशमुख ने कहा कि किशोर न्याय अधिनियम की धारा 15 के तहत हम किशोर न्याय बोर्ड से अनुरोध करेंगे कि हत्या में शामिल नाबालिगों को वयस्कों के रूप में पेश करने की अनुमति दी जाए। हत्या की प्रकृति जघन्य है।
क्या है पूरा मामला
असिस्टेंट इंस्पेक्टर दांडिले ने बताया कि करांडे के बेटे और मुख्य आरोपी के बीच पुरानी रंजिश थी। करांडे के बेटे और मुख्य आरोपी के बीच मई में एक कॉलेज की छात्रा के साथ दोस्ती को लेकर विवाद था। मुख्य आरोपी और उसके दो साथियों ने तब उसके साथ मारपीट की थी। करांडे के बेटे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी और हमने तीनों के खिलाफ कार्रवाई भी की थी।
दांडिले ने कहा कि करांडे की बेटी ने पुलिस को बताया कि मारपीट की घटना और पुलिस की कार्रवाई के बाद से उसके भाई का आरोपियों से कोई संपर्क नहीं था। उसने बताया कि सात अगस्त को उसके पिता के मोबाइल पर धमकी भरा मैसेज आया था। मैसेज में उसके भाई का नाम लिए बिना धमकी दी गई थी।
बेटी बोली- मांगी मदद लेकिन कोई आगे नहीं आया
मृतक की बेटी ने बताया कि स्कूल की छुट्टी के के बाद वह अपने पिता का इंतजार कर रही थी। थोड़ी देर बाद उसने देखा कि उसके पिता खून से लथपथ हैं और वे जान बचाने के लिए भाग रहे हैं जबकि तीनों आरोपी उनके पीछे दौड़ रहे हैं। लड़की ने कहा कि उसके पिता मदद के लिए रोए, लेकिन कोई आगे नहीं आया। उसके पिता के बेहोश होने के बाद तीनों आरोपी भाग गए। करांडे के सिर, गर्दन, पीठ और पैरों में चोटें आई थीं। वारदात के बाद करांडे को अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
संबंधित खबरें
हरियाणा में ब्लैकआउट से मचा हड़कंप! 40000 बिजली कर्मियों की हड़ताल से गहराया संकट, मंत्री अनिल विज का बातचीत का ऑफर
4 mins agoपंजाब विधानसभा पहुंचे स्कूली छात्र, CM भगवंत मान ने दिया सफलता का मंत्र
27 mins agoपंजाब में 2027 चुनाव से पहले सियासी घमासान
38 mins agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
2 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
11 hrs agoकौन है यूट्यूबर आमिर शौकीन? त्रिपुरा के युवक पर नस्लीय टिप्पणी पर गिरफ्तार
12 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
13 hrs agoदिल्ली यूनिवर्सिटी में इसी साल मिलेगी डिग्री, जानें तारीख
14 hrs agoमाइक तोड़े, फाइलें फेंकी, दिल्ली MCD में प्रदूषण पर चर्चा के दौरान हंगामा
15 hrs agoछत्तीसगढ़ में यात्रियों से भरी बस पेड़ से टकराई, 6 लोगों की मौत
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines