नाबालिग पर था लोगों को चोरी का शक, पहले खंभे से बांधा, फिर की पिटाई; 3 गिरफ्तार
Edited By Rakesh Choudhary

Minor Stripped And beaten In Firozabad
Edited By Rakesh Choudhary

Minor Stripped And beaten In Firozabad
Minor Stripped And beaten In Firozabad: उत्तरप्रदेश के फिरोजाबाद में एक नाबालिग बच्चे को चोरी के शक में निर्वस्त्र कर पीटने का मामला सामने आया है। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है बच्चे को निर्वस्त्र कर एक खंभे से बांध दिया गया। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने वायरल वीडियो की पुष्टि की है। वीडियो फिरोजाबाद जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र का है। वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने आनन-फानन में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी सर्वेश कुमार ने बताया कि चोरी के आरोप में एक नाबालिग बच्चे को निर्वस्त्र कर पोल से बांध कर पीटा गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो के वायरल होते ही संज्ञान लेकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को छुड़ाया।
#FirozabadPolice थाना रामगढ क्षेत्रान्तर्गत कथित चोरी के आरोप में एक बच्चे की पिटाई से सम्बन्धित वीडियो के मामले में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए 03 लोगों को गिरफ्तार करने के सम्बन्ध में SP CITY द्वारा दी गयी बाइट । @dgpup @Uppolice @adgzoneagra @igrangeagra pic.twitter.com/uZk9Stk3ij
— Firozabad Police (@firozabadpolice) October 2, 2023
मामले में पुलिस ने एक्शन लेते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस फिलहाल बच्चे की काउंसिलिंग करा रही है। रिपोर्ट की मानें तो लड़के की उम्र 10 से 12 साल के बीच थी। पिटाई के कारण उसकी बांह और पीठ पर चोटें आईं हैं। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया है। पाॅक्सो एक्ट के साथ ही आईपीसी की धारा 347, 147, 326, 504 और 506 भी लगाई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: