Minor Girl Selling By Agreement In Rajasthan: राजस्थान में रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। इसके साथ-साथ नाबालिग बच्चियों से जिस्मफरोशी का धंधा भी कराया जा रहा है। यहां लोग चंद पैसों के लिए अपनी बेटियों को बेच रहे हैं। बूंदी के रामनगर में कुछ परिवार चंद पैसाें के लिए अपनी बेटियों के साथ घिनौनी करतूत कर रहे हैं। प्रदेश में लड़कियों को बेचने का यह गोरखधंधा एग्रीमेंट के साथ चल रहा है। बूंदी जिले के रामनगर गांव में लाखन नाम का बिचौलिया लड़कियां दिखाने का काम करता है। इतना ही नहीं बिचौलिया लाखन 14-15 साल की लड़कियों को माता-पिता की सहमति से एग्रीमेंट करवाकर बेचने की बात कही।
बारां में युवक भतीजियों की लगा रहा था बोली
बिचौलिए ने बताया कि एग्रीमेंट में यह भी लिखा जाएगा कि लड़कियों को हाेटल में नाचने के लिए भेजा जा रहा है ताकि पुलिस को शक ना हो। बारां जिले में भी बिचौलिए लाखन ने सौदेबाजी की बात की। इसके अलावा एक और शख्स मिला जो कि लड़कियों की डील करवाता था। इस शख्स के कारनामे सुन आप भी चौंक जाएंगे। जिन लड़कियों की डील कर बेचने की बात वो कर रहा था वो रिश्ते में उनकी भतीजियां थीं। यह शख्स एक लड़की की कीमत 6-7 लाख रुपए बताता था। वो भी एक साल के कॉन्ट्रैक्ट पर।
बाप मकान बनवाने के लिए बेच रहा था बेटी
इस प्रकार का एक मामला सवाईमाधोपुर से भी सामने आया है। यहां के अदलवाड़ा गांव में बेटियों को बिचौलिए नहीं बल्कि उनके माता-पिता ही बेचते हैं। यहां एक युवक ने अपनी बेटी के लिए 3 लाख रुपए की डिमांड की। उसने कहा कि हमारे पास रहने के लिए घर नहीं है इसलिए उसे अपनी बेटी को बेचना पड़ रहा है।
संबंधित खबरें
पंजाब में एंटी-ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा का गोली मारकर मर्डर
16 mins agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 hr agoप्रेमिका को झरने पर ले जाकर दिया धक्का, पुलिस से बोला- सेल्फी लेते हुए गिरी
1 hr agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
2 hrs agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
3 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
13 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
15 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
15 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
16 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines