हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'मैं अपनी मर्जी से भागी थी, शादी करके खुश हूं...' पिता ने कराई अपहरण की FIR तो बेटी को करना पड़ा ऐलान

विज्ञापन
Minor Girl Marriage With Lover In Gopalganj

Minor Girl Marriage With Lover In Gopalganj: बिहार के गोपालगंज जिले के बरौली थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक गांव में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की 6 जुलाई को अचानक घर से गायब हो गई थी। अब लड़की ने अपने प्रेमी से शादी कर ली है और उसकी फोटो और वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा किया है।

लड़की ने अपने प्रेमी के साथ शादी करने के बाद जारी किए वीडियो में कहा कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी के साथ भागी थी। वह इस शादी से खुश है। वहीं दूसरी ओर इस मामले में लड़की के पिता ने 21 जुलाई को स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। प्राथमिकी में नीतीश कुमार कुशवाहा को आरोपी बताते हुए अपहरण का मामला दर्ज करवाया।

मैं नीतीश के साथ खुश हूं

लड़की ने वीडियो जारी कर कहा कि वो नीतीश कुशवाहा से प्यार करती है। घर के लोगों को जब इसके बारे में पता चला तो वे उसके साथ रोजाना मारपीट करते थे। उसके भाई ने खाने में जहर देकर उसे मारने की कोशिश की। मैंने घर से भागकर नीतीश से शादी कर ली है। यह सब कुछ मैंने अपनी मर्जी से किया है। मेरा कोई अपहरण नहीं हुआ है। मैं नीतीश के साथ बहुत खुश हूं फिलहाल मुझे कोई परेशानी नहीं है।

विज्ञापन

पिता ने दर्ज कराया अपहरण का मामला

थाने में दर्ज कराई शिकायत में पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी शौच करने के लिए घर से गई थी। इस दौरान नीतीश कुशवाहा नामक युवक उसे जबरदस्ती उठा कर ले गया। मेरी बेटी ने शोर भी मचाया। मेरी पत्नी ने आरोपी को मुंह बंद कर बेटी को ले जाते हुए देखा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola