चंडीगढ़: पंजाब के पशु पालन, मछली पालन और डेयरी विकास मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को बताया कि ज़िला पटियाला के तीसरे क्षेत्र ‘‘मंजाल खुर्द’’ को अफ्रीकन स्वाईन फीवर से प्रभावित ज़ोन के तौर पर नोटीफ़ाई किया गया है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आई.सी.ए.आर)-राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान, भोपाल ने मुंजाल खुर्द से भेजे सूअरों के सैंपलें में भी अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि की है। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह सूचीबद्ध बीमारी-अफ्रीकन स्वाईन फीवर के प्रभावी रोकथाम, नियंत्रण और ख़ात्मे के लिए ‘‘जानवरों में छूत की बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण एक्ट, 2009’’ की पालना यकीनी बनाएं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि बीमारी का केंद्र इस गांव से एक किलोमीटर तक के क्षेत्र को ‘संक्रमित ज़ोन’ घोषित किया गया है जबकि 10 किलोमीटर तक का क्षेत्र ‘निगरानी ज़ोन’ होगा और इस क्षेत्र में निरंतर निगरानी यकीनी बनाई जायेगी ताकि बीमारी के आगे फैलाव को रोका जा सके।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि कोई भी जिंदा/मृत सूअर (जंगली सूअरों समेत), नॉन-प्रोसैसड सूअर का मीट, सूअर पालन फार्म या बैकयार्ड सूअर पालन से कोई भी फीड या सामग्री/सामान इनफ़ैकटिड ज़ोन से बाहर ना लेजाया जाएगा, ना ही ज़ोन में लाया जाएगा। कोई भी व्यक्ति सूचीबद्ध बीमारी से संक्रमित किसी भी सूअर या सूअर उत्पाद को मार्केट में ना लायेगा और ना ही लाने की कोशिश करेगा।
बता दें कि ज़िला पटियाला के दो क्षेत्रों बिलासपुर और सनौरी अड्डा में अफ्रीकन स्वाईन फीवर की पुष्टि के बाद पूरे पंजाब को पहले ही नियंत्रित क्षेत्र घोषित किया जा चुका है और सूअर या सम्बन्धित सामान की अंतरराज्यीय आवाजाही पर सख़्ती से पाबंदी लगाई गई है।
संबंधित खबरें
पटना में दरोगा भर्ती के अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, परीक्षा की तारीख की मांग
36 mins agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
47 mins agoMP High Court: पिता की संपत्ति में पत्नी और बेटों के अधिकार पर फैसला
52 mins agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
1 hr agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
1 hr agoराजकोट एयरपोर्ट के पास कैसे लगी आग, क्यों वहां फोड़े जा रहे थे पटाखे?
1 hr agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
2 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
2 hrs agoबिहार की सियासत में एक साथ दिखेंगे दो सगे MLC भाई, पिता रह चुके हैं विधायक
3 hrs agoशिवपुरी में दो बहनों और चार बच्चों की मौत से मातम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines