Noida News: नोएडा और ग्रेटर नोएडा के यात्रियों के लिए अच्छी खबर है. उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की नई मिनी बसें जो पिछले दो महीनों से डिपो में खड़ी थी, अब अगले हफ्ते से सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी. परिवहन निगम की मानें तो अब तक बसों को तकनीकी कारणों के चलते रूट पर नहीं उतारा जा सका था, लेकिन अब समस्याओं का समाधान लगभग पूरा हो चुका है.
नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को मिली थी 10 नई बसें
नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो को कुल 10 नई मिनी बसें मिली थी. इनमें से 8 बसें नोएडा डिपो और 2 बसें ग्रेटर नोएडा डिपो को आवंटित की गई थी. इन बसों को नोएडा-ग्रेटर नोएडा-गाजियाबाद रूट पर चलाने की योजना बनाई गई है. बसें डिपो में तैयार खड़ी हैं और परीक्षण के बाद इन्हें जल्द रूट पर उतारने की तैयारी चल रही है.
तकनीकी खामियों का समाधान जारी
गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार ने बताया कि कुछ तकनीकी दिक्कतों के कारण बसें शुरू नहीं हो सकी थी. मुख्यालय से संपर्क में रहते हुए इन्हें दूर करने की प्रक्रिया जारी है. उम्मीद है कि अगले हफ्ते तक बसें नियमित रूप से चलने लगेंगी.
ग्रामीण रूट की योजना में हुआ बदलाव
शुरुआती योजना के तहत इन 44 सीटर मिनी बसों को जिले के ग्रामीण रूट्स पर चलाने की तैयारी थी. बाद में योजना में बदलाव करते हुए तय किया गया कि ग्रामीण इलाकों में निजी ऑपरेटर्स की बसें अनुबंध पर चलाई जाएंगी. इसके लिए टेंडर भी जारी किए गए थे, लेकिन बाद में प्रक्रिया रद्द कर दी गई. अब परिवहन विभाग ने फैसला किया है कि मिनी बसें शहर के अंदरूनी रूटों नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के बीच चलेंगी.
यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
वर्तमान में नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो में कुल 305 बसें हैं जिनमें से 188 बसें नोएडा डिपो और शेष ग्रेटर नोएडा डिपो में हैं. ये बसें साधारण और सीएनजी संचालित हैं. दोनों डिपो में वातानुकूलित (एसी) बसें नहीं हैं. नई मिनी बसों के चलने से रोज के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और नोएडा-गाजियाबाद के बीच आवागमन और सुगम हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: नोएडा-ग्रेटर नोएडा की 1.80 लाख गाड़ियों पर दिल्ली-एनसीआर में लगा ब्रेक, प्रदूषण बढ़ने पर लगा प्रतिबंध
संबंधित खबरें
कूनो में बढ़ा चीतों का कुनबा, 5 मादा चीतों के साथ शावक
7 mins agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
11 mins agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
16 mins agoसीएम डॉ. मोहन यादव ने दी शहीद पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि
1 hr agoपरविंदर सिंह झोटा मर्डर केस में CBI का बड़ा एक्शन, रात में थाने पहुंची टीम
1 hr agoद्वारका में CM रेखा गुप्ता ने दिया बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का संदेश
1 hr ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
2 hrs ago'CM की मीटिंग को प्रायोरिटी दें', दिल्ली सरकार का अधिकारियों को निर्देश
2 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
2 hrs agoदिल्ली में 1 नवंबर से सख्ती, इन गाड़ियों को शहर में नहीं मिलेगी एंट्री
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines