नई दिल्ली: सर्दियों के मौसम में विभिन्न वजहों से बढ़ने वाले प्रदूषण से दिल्लीवालों को बचाने के लिए केजरीवाल सरकार ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी है | समर एक्शन प्लान की तरह ही सर्दियों में भी प्रदूषण की समस्या से दिल्ली को निजात दिलाने के लिए, 25 अगस्त को दिल्ली सचिवालय में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय की अध्यक्षता में डीपीसीसी , पर्यावरण , वन, एवं विकास विभाग के अधिकारियो के साथ विंटर एक्शन प्लान की रूपरेखा तैयार की जाएगी|
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि दिल्ली सरकार ने ठंड में होने वाली प्रदूषण की समस्या के खिलाफ विंटर एक्शन प्लान की तैयारी शुरू कर दी है। दिल्ली के अंदर प्रदूषण को कम करने के लिए कई एजेंसियां काम करती हैं, जिनकी अलग-अलग भूमिका होती है। इसी के संबंध में आज यानि 25 अगस्त को पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, विकास विभाग और वन विभाग के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की जाएगी |
इस बैठक में मुख्य तौर पर इस बात पर चर्चा होगी कि विंटर एक्शन प्लान में फोकस बिंदु क्या-क्या होने चाहिए? जिस पर सरकार आगामी दिनों में प्रमुखता के साथ काम करेगी। उसी के आधार पर आगे का विंटर एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। जिसके आधार पर दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए कई अभियानों की भी शुरूआत करेगी।
श्री राय ने बताया कि कल होने वाली बैठक में यह देखा जाएगा कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए पिछले साल किन विभागों ने क्या-क्या काम किया? साथ ही ग्रीन एप पर जितनी शिकायतें आईं, उन शिकायतों के समाधान के लिए किन-किन विभागों ने तत्परता के साथ काम किया। पिछले ठंड के मौसम में और उसके बाद की जो भी गातिविधियां हैं, उन सबकी भी समीक्षा इस बैठक के दौरान की जाएगी |इसके आधार पर ही विंटर एक्शन प्लान को अंतिम रूप दिया जाएगा।
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा की सर्दियों के मौसम के दौरान दिल्ली- एनसीआर में वायु प्रदूषण में अत्यधिक वृद्धि देखी जा सकती है, धूल और वाहन प्रदूषण और पराली जलाना जैसे कई कारक इसमें योगदान करते हैं। विंटर एक्शन प्लान के ज़रिये हम सभी तरह के अभियान चलाएंगे ताकि दिल्ली के लोगो को प्रदूषण से निजात दिला सकें | साथ ही साथ अभियान शुरू करके प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अधिकतम जन भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। इसके साथ साथ ही पड़ोसी राज्यों की सरकारों से अपील करेंगे की वह हमारे साथ सहयोग करे और प्रदूषण विरोधी उपाय अपनाये ताकि केवल दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे एनसीआर को प्रदूषण से मुक्ति मिल सकें |
संबंधित खबरें
'शुद्धिकरण के नाम पर उतरवाए कपड़े', ईसाई महिला ने धर्मांतरण का लगाया आरोप
2 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
4 hrs agoJDU से बाहर निकाले गए MLA अनंत सिंह, पार्टी विरोधी गतिविधियों पर हुआ एक्शन
6 hrs agoMP में ₹5,800 करोड़ का निवेश, 10 हजार से ज्यादा नौकरियों की उम्मीद
7 hrs agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
7 hrs agoमध्यप्रदेश स्थापना दिवस और बिरसा मुंडा जयंती पर होंगे बड़े आयोजन
7 hrs agoदिल्ली से भी जहरीली हुई मुंबई की हवा, जानें प्रदूषण बढ़ने की वजह
7 hrs ago'मर जाएंगे, गाड़ी रोक दो…', एमपी के धार में कार के बोनट पर लटके पिता-पुत्र
7 hrs agoरैपिडो ड्राइवर बन मुंबई में घूम रहा था जैश से जुड़ा संदिग्ध, हुआ गिरफ्तार
8 hrs agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines