Meerut Crime News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में चोरी की एक बड़ी वारदात सामने आई है। यहां चोरों ने एक नाले से सुरंग बनाकर एक ज्वैलरी की दुकान में चोरी की। चोर लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। वहीं गुरुवार सुबह अपनी दुकान पर पहुंचे ज्वैलरी की दुकान के मालिक के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को मामले की जानकार दी। वहीं सीसीटीवी कैमरे में चोर और चोरी की वारदात कैद हो गई है। घटना के बाद व्यापारियों में रोष है।
सुबह दुकान पर पहुंचा मालिक तो उड़ गए होश
जानकारी के मुताबिक मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में ज्वैलरी की दुकान है। दुकान के मालिक बुधवार देर शाम दुकान को बंद करके अपने घर गए थे। इसके बाद चोरों ने दुकान के किनारे बने नाले से सुरंग बना डाली। इसके बाद चोर दुकान में धुसे और वहां से लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार हो गए। गुरुवार सुबह जब दुकान का मालिक पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। ज्वैलरी की दुकान में सुरंग बनाकर चोरी की खबर पूरे इलाके में फैल गई।
अभी पढ़ें – Delhi: प्रदूषण के खिलाफ एक्शन में केजरीवाल सरकार, जल्द आ सकता है ये नया प्लान
सीसीटीवी खंगाले तो दिख गए चोर
पीड़ित ने थाना पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू की। वहीं आसपास और दुकान में सीसीवीटी कैमरों में चोर और चोरी की पूरी वारदात कैद हो गई। पुलिस ने अब चोरों की तलाश में जुट गई है। वहीं घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों का कहना है कि इलाके में पुलिस की गश्त नहीं होती है, इसलिए चोरी की वारदात हुई है।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
पश्चिम बर्धमान में बजा SSR का बिगुल, 16 जनवरी को जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट
15 mins agoमुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने चांडिल डैम को पर्यटन केंद्र बनाने पर दिया जोर
43 mins agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
52 mins agoआज मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 801 युवाओं को नौकरी के पत्र सौंपे
54 mins agoराज्यसभा उपचुनाव में हरदीप पुरी की जीत तय, दो उम्मीदवारों के नामांकन खारिज
1 hr agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
3 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
4 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoश्रीकृष्ण पर बयान से विवाद, धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
5 hrs agoग्वालियर में SSB जवान ने पत्नी की हत्या, हार्ट अटैक बताई मौत की वजह
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines