Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में प्रेमी जोड़े को कस्बा छोड़ने की सजा सुनाई गई है। यह सजा किसी कोर्ट ने नहीं बल्कि मोहल्ले के लोगों ने दी है। दरअसल, मेरठ के एक कस्बे में रहने वाली तलाकशुदा महिला का गाजियाबाद में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आधी रात को मोहल्ले वालों ने कमरे में प्रेमी और महिला को पकड़ लिया। पिटाई के बाद मामला थाने पहुंचा तो मोहल्ले वालों ने दोनों को कस्बा छोड़ने का आदेश दे दिया। प्रेमी और तलाकशुदा महिला ने भी इस पर हामी भर दी। मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
पहले मायके वालों और अब मोहल्ले वालों ने घर से निकाला
घटना मेरठ जिले के मवाना कस्बे की है। जानकारी के मुताबिक यहां रहने वाली एक महिला की चार साल पहले शादी हुई थी। किसी बात को लेकर उसका अपने पति से विवाद हो गया। इसके बाद बाद दोनों में तलाक हो गया। तलाक के बाद महिला मवाना में अपने मायके में रहने लगी। यहां रहने के दौरान उसका गाजियाबाद निवासी युवक से प्रेम प्रसंग हो गया।दोनों अक्सर मिलने लगे। महिला और युवक की प्रेम कहानी मायके वालों को पता चल गई। इसके बाद मायके वालों ने महिला को घर से निकाल दिया। महिला फिर पास के एक मोहल्ले में किराए पर कमरा लेकर रहने लगी।
मोहल्ले वालों ने पकड़ कर प्रेमी को पीटा
यहां भी महिला का प्रेमी आने लगा। दोनों को लगा कि अब उनके बीच में कोई नहीं आएगा, लेकिन यहां और बड़ी मुसीबत खड़ी हो गई। अपनी तलाकशुदा प्रेमिका से आधी रात को मिलने पहुंचे प्रेमी को मोहल्ले वालों ने पकड़ लिया। उसकी जमकर धुनाई लगा दी। अपने प्रेमी को बचाने के लिए महिला भी मोहल्ले वालों से भिड़ गई, लेकिन वह उसे बचा नहीं सकी। बाद में महिला थाने पहुंची और वहां से पुलिस को बुलाकर लाई। पुलिस प्रेमी को लेकर थाने पहुंची। जहां मोहल्ले वाले भी पहुंच गए। जहां समझौते के तौर पर मोहल्ले वालों ने दोनों को कस्बा छोड़कर जाने का आदेश सुना दिया। इस पर प्रेमी जोड़े ने बी हामी भर दी। साथ में पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में चालान कर दिया।
संबंधित खबरें
पटना में अंडरग्राउंड रोड, कैबिनेट की बैठक में 43 प्रस्ताव मंजूर
19 mins agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
1 hr agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
2 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
2 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
4 hrs agoपूर्व मंत्री इंद्रनील सेन गिरफ्तार, दुर्गा पूजा पास मामले में हुआ एक्शन
4 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
4 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
5 hrs agoबिहार में सुधा का नेटवर्क होगा मजबूत, 4,800 नई समितियां गठित
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines