Meerut: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक जिम के मैनेजर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर सड़क पर घूमने वाले कुत्ते को पॉलीथिन में बंद करके नाले में फेंक दिया। इससे कुत्ते की मौत हो गई। अब मामले में थाना पुलिस ने जिम के मैनेजर समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिम की महिला कर्माचारी भी मुकदमे में नामजद
घटना मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र के गढ़ रोड़ की है। यहां जनता नगर में एक जिम है। आरोप है कि जिम के मैनेजर संजीव महाजन, जिम की महिला कर्मचारी शिवानी और एक अन्य कर्मचारी सोनू ने सड़क पर घूमने वाले एक कुत्ते को पकड़ कर पॉलीथिन में बंद कर दिया। इसके बाद उसे नाले में फेंक दिया। किसी ने इस मामले की जानकारी पीपल फॉर एनिमल संस्था के सदस्यों को दी। सूचना पर संस्था का एक सदस्य मौके पर पहुंचा।
डॉक्टर ने बताया दम घुटने से हुए कुत्ते की मौत
उसने पॉलीथिन में बंद कुत्ते को बाहर निकाला। पशु चिकित्सालय में लेकर गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि दम घुटने के कारण कुत्ते की मौत हो गई है। संस्था के सदस्य अभिषेक गौतम की तहरीर पर जिम के मैनेजर समेत तीनों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। वहीं नौचंदी थाना प्रभारी ने बताया कि पशु क्रूरता अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कुत्ते को लेकर महिला ने गार्ड की डंडों से पीटा
आपको बता दें कि कुत्तों के कारण आगरा में एक महिला ने एक कॉलोनी के गार्ड की डंडों से पिटाई कर दी। गार्ड पूर्व सैनिक है। वहीं गार्ड की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। महिला का आरोप है कि गार्ड कुत्तों के साथ गलत व्यवहार करता है। कुत्तों को डंडे से मारता है। इसलिए महिला ने गार्ड की डंडों से पिटाई की।
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
10 mins agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
25 mins agoभगवंत मान बोले- पंजाब में युवाओं को मिलीं 70 हजार से ज्यादा नौकरियां
1 hr agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
1 hr agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
2 hrs agoमुंबई एयरपोर्ट T1 के कायाकल्प के लिए बनी सहमति, बढ़ेगी 33 फीसदी क्षमता
4 hrs agoएयर इंडिया ग्रुप का बड़ा ऐलान, नवी मुंबई एयरपोर्ट पर शिफ्ट होंगी उड़ानें
4 hrs agoबड़ा ऐलान: नवी मुंबई एयरपोर्ट से शुरू होंगी इंडिगो की इंटरनेशनल उड़ानें
5 hrs agoएमपी में 392 अधिकारियों-कर्मचारियों पर कार्रवाई, 7 बर्खास्त और करोड़ों जब्त
5 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines