Madhya Pradesh Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) को बड़ा झटका लगा है। एमपी में सपा की एकमात्र उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन रद्द हो गया है। इंडिया गठबंधन के तहत मध्य प्रदेश में सपा को एकमात्र सीट मिली थी। सपा ने मीरा यादव को इस सीट से प्रत्याशी घोषित किया था। मगर अब मीरा का नामांकन भी खारिज कर दिया गया है।
क्यों रद्द होगा मीरा का नामांकन?
मध्य प्रदेश के खजुराहो से सपा की एकमात्र लोकसभा उम्मीदवार मीरा यादव आज नामांकन करने पहुंची थीं। हालांकि नामांकन का पर्चा दाखिल करते समय कुछ कमी देखने को मिली है। सूत्रों के अनुसार मीरा यादव ने नामांकन फॉर्म में साइन नहीं किया, जिसके कारण अब उनका नामांकन रिजेक्ट हो गया है। हालांकि मीरा यादव चुनाव लड़ेंगी या नहीं? इसका फैसला खजुराहो के जिला कलेक्टर करेंगे।
सपा ने बदला था प्रत्याशी
अगर मीरा यादव का नामांकन सचमुच खारिज होता है तो सपा के हाथ से मध्य प्रदेश की इकलौती सीट भी चली जाएगी और इस बार एमपी में साइकिल नहीं चलेगी। दरअसल अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भी INDIA महागठबंधन का हिस्सा है और गठबंधन में सीट बंटवारे के तहत कांग्रेस ने खजुराहो की सीट सपा के लिए छोड़ दी है। ऐसे में सपा को एमपी में सिर्फ एकमात्र सीट ही मिली है। जाहिर है सपा इस एक सीट पर रिस्क नहीं लेना चाहती है। यही वजह है कि 30 मार्च को सपा ने मनोज यादव को खजुराहो से प्रत्याशी घोषित किया। मगर बाद में पार्टी ने फेरबदल करते हुए दीपनारायण की पत्नी मीरा यादव को खजुराहो से अपना लोकसभा उम्मीदवार बना दिया।
कौन हैं मीरा यादव?
मीरा यादव ने 1998 में जिला पंचायत का चुनाव जीतकर अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत की थी। वहीं 2008 में वो मध्य प्रदेश के निवाड़ी से विधायक भी रह चुकी हैं। मीरा यादव के पति दीप नारायण को उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेताओं में गिना जाता है। दीप नारायण का समाजवादी पार्टी से गहरा रिश्ता है। दीप नारायण 2007 से लेकर 2017 तक यूपी के गरोठ से विधायक रह चुके हैं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
3 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
3 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
10 hrs agoपंजाब में वारदात, काउंटर इंटेलिजेंस के ASI इकबाल सिंह की गोली मारकर हत्या
12 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
14 hrs agoवडोदरा में सजा 'ऐक्यम' का मंच, भारतीय और यूरोपीय कला-संस्कृति का दिखा संगम
14 hrs agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
14 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
16 hrs agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines