Mau News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में आज यानि रविवार को एक थाने में अलग ही नजारा देखने को मिला। यहां थाने के मालखाने में पिछले 14 दिन से रखे 21 किलो वजनी चांदी के शिवलिंग को विधि विधान के साथ देवालय में स्थापित कराया गया।
गाजे-बाजे के साथ हुआ नगर भ्रमण
इलाके से काफी संख्या में लोग यहां मौजूद रहे। गाजे-बाजे के साथ भोलेनाथ की यात्रा भी निकाली गई। बता दें कि 14 दिन पहले सरयू नदी में मछुआरों को यह चांदी का शिवलिंग मिला था, जिसे थाने में रखवाया गया था। इस शिवलिंग को रजतेश्वर महादेव का नाम दिया गया है।
सरयू नदी में मिला था चांदी का शिवलिंग
आपको बता दें कि जिले में 16 जुलाई को सरयू नदी से मछुआरों को मिले 21 किलोग्राम वजन का चांदी का शिवलिंग मिला था। लोगों ने मामले की जानकारी थाना पुलिस को दी, जिसके बाद संबंधित थाना प्रभारी ने इसे थाने के मालखाने में रखवाया था। दो महिला सिपाही निरंतर इनकी पूजा कर रही थी। आज इस शिवलिंग को बाबा मेलाराम लक्ष्मण घाट पर मंदिर में स्थापित कराया गया। कार्यक्रम के दौरान थाने में भारी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए।
थानाध्यक्ष ने सिर पर रखकर रथ में बैठाया
थानाध्यक्ष ने सबसे पहले शिवलिंग को सिर पर रखकर अपने कक्ष में बैठाया। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिवलिंग का रुद्राभिषेक कराया गया। पूजन-अर्चन करने के बाद थानाध्यक्ष ने फिर से अपने सिर पर रखकर शिवलिंग को रथ तक पहुंचाया। गाजे-बाजे के साथ शिवलिंग को नगर भ्रमण कराया गया। फूलों की वर्षा हुआ। इस दौरान कुछ देव जमकर बारिश हुई। लोगों ने इसे इंद्रदेव की कृपा माना, लेकिन बारिश में लोगों का उत्साह कम नहीं हुआ।
संबंधित खबरें
पूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
34 mins agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
1 hr agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
11 hrs agoबिहार में बड़ा हादसा, नदी में डूबने से 11 बच्चों की मौत, मुआवजे का ऐलान
12 hrs agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
13 hrs agoममता बनर्जी पर महिला ने किया हमला! TMC का दावा- हाथ में था चाकू
13 hrs agoएंटी ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर सिंह झोटा की हत्या का NHRC ने लिया संज्ञान
13 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
14 hrs agoIIIT रांची के छात्र की मौत की जांच के लिए शिक्षा मंत्रालय ने बनाई कमेटी
16 hrs agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines