पत्नी की पिटाई से तंग होकर 32 दिन तक बैठा रहा 100 फीट ऊंचे पेड़ पर, सादा वर्दी में पुलिस ने ऐसे किया रेस्क्यू
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

मऊः उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में पत्नी की पिटाई से परेशान होकर एक व्यक्ति सौ फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर जा बैठा। 32 दिन से ताड़ के पेड़ पर रह रहा था। पुलिस और प्रशासन ने अब उसका सफल रेस्क्यू किया है। काफी दिन हो जाने पर पत्नी ने पुलिस और प्रशासन से उसे उतारने की गुहार लगाई थी। वहीं पूर्व में समझाने आए लोगों पर वह पत्थर बरसाता था। गांव वालों ने भी आरोप लगाया था कि व्यक्ति के पेड़ पर बैठे रहने से उनकी निजता भंग हो रही थी। वहीं ताड़ के पेड़ पर बैठे व्यक्ति के रेस्क्यू की कहानी सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे।
यह मामला मऊ जिले के थाना कोपागंज इलाके का है। यहां बसारथपुर में रहने वाला एक व्यक्ति पिछले एक महीने से ताड़ के पेड़ पर रह रहा था। व्यक्ति का नाम रामप्रवेश है। वह यहां की दलित बस्ती में रहता है। परिवार के लोगों ने बताया कि रामप्रवेश अपनी पत्नी के कारण ताड़ पर रहने के लिए मजबूर है। आरोप है कि रामप्रवेश की पत्नी आए दिन उसके साथ झगड़ा करती है। छह माह से लगातार दोनों में झगड़ा चल रहा था। झगड़ा बढ़ जाने पर पत्नी उसे पीटती है। इन्हीं सब से परेशान होकर वह ताड़ पर रह रहा था।
वहीं कुछ गांव वालों ने उसे समझाने का प्रयास तो अपने साथ ताड़ के पेड़ पर रखे पत्थरों से हमला कर देता था। कई बार उसने गांव वालों पर हमला किया है। परिवार के लोगों का कहना है कि जब वहां कोई नहीं होता था तो वह पेड़ से नीचे उतरता था। अपनी नित्य क्रियाएं करता था और फिर से पेड़ पर चढ़ जाता था। सुबह और शाम परिवार वाले पेड़ से टंगी रस्सी के सहारे ऊपर खींच लेता था। परिवार वालों ने भी काफी समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना।
वहीं गांव वालों का भी एक आरोप सामने आया था। गांव वालों का कहना था कि वह करीब 100 फीट ऊंचे ताड़ के पेड़ पर बैठा था। यहां से पूरे गांव का नजारा दिखता है। इससे गांव में रहने वाले लोगों की निजता भंग हो रही थी। गांव के कुछ लोगों ने पुलिस को भी मामले की जानकारी दी, लेकिन पुलिस भी उसे पेड़ से नीचे उतारने में नाकाम रही। पुलिस भी मौके पर आकर वीडियो बनाकर चली जाती थी। हार कर पत्नी ने रविवार को पुलिस-प्रशासन से उसे नीचे उतारने की गुहार लगाई थी।
एसडीएम हेमंत चौधरी ने बताया कि सूचना पर सादा वर्दी वाले पुलिस को उसका रेस्क्यू करने में लगााया गया था। जवानों को पास वाले ताड़ के पेड़ों पर चढ़ाया गया। वहीं दो जवानों को उसी ताड़ पर चढ़ाया गया, जिस पर रामप्रवेश बेठा था। बाकी जवानों ने पेड़ के नीचे जाल फैला दिया। जवानों ने व्यक्ति को धक्का देकर जाल पर गिरा दिया। एसडीएम ने बताया कि रामप्रवेश का सफल रेस्क्यू किया गया है। उसे समझाया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: