हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से झटका, रिमांड 5 दिन और बढ़ी

विज्ञापन

नई दिल्ली: कथित शराब घोटाले मामले में आज मनीष सिसोदिया की ईडी की रिमांड पांच दिनों के लिए और बढ़ा दी गई है। आज उन्हें राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया गया। जहां उनकी रिमांड को लेकर सुनवाई हुई। इस दौरान ईडी ने दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम सिसोदिया की रिमांड बढ़ाने की मांग की।  ईडी ने अदालत में अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अगर सिसोदिया की रिमांड नहीं मिली तो अब तक जो भी जांच हुई है सब बेकार हो जाएगी।

वहीं, सिसोदिया के वकील ने पक्ष रखा कि पूछताछ के नाम पर एजेंसी उन्हें सिर्फ इधर-उधर बैठाती है। सात दिनों में सिर्फ 11 घंटे ही पूछताछ हुई है। कोर्ट ने दोनों ओर की दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

 

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को दिल्ली के शराब नीति घोटाले में पहले सीबीआई ने गिरफ्तार किया था। उसके बाद सीबीआई ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। उसके बाद ईडी ने इसी मामले में मनी ट्रेल की जांच करते हुए नौ मार्च को गिरफ्तार किया। वहीं अगले दिन कोर्ट में पेश कर सिसोदिया के खिलाफ जांच में सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए सात दिन के पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिया था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें